खबर शहर , Agra News: यूरिया की कालाबाजारी के आरोप में तीन विक्रेताओं लाइसेंस निलंबित – INA

आगरा। कृषि विभाग ने शुक्रवार को खाद की कालाबाजारी करने के आरोप में तीन दुकानदारों पर कार्रवाई की है। किसानों की शिकायत के बाद उनका उर्वरक लाइसेंस निलंबित किया गया है। जांच चलने तक ये दुकानदार खाद की खरीद नहीं कर सकेंगे।

जिला कृषि अधिकारी विनोद कुमार ने बताया कि किसानों ने कृषि विभाग के कंट्रोल रूम के नंबर पर तीन दुकानदारों की शिकायत की थी। इसमें दुकानदार यूरिया को तय मूल्य से अधिक दर पर बिक्री कर रहे थे। वह खाद की कमी बताकर भ्रमित करते हैैं। इसी पर कृषि विभाग ने संज्ञान लेकर तीनों दुकानदारों के उर्वरक बिक्री लाइसेंस निलंबित कर दिए हैं।

इन पर हुई कार्रवाई

1- मोनू खाद बीज भंडार, अरनौटा पिनाहट

2- मां दुर्गा खाद बीज भंडार, बिहारीपुर, एत्मादपुर

3- कृष्णा बीज भंडार, ककुआ बरौली अहीर

भ्रमित न हों किसान, खाद की नहीं कमी

जिला कृषि अधिकारी विनोद कुमार ने बताया कि फसलों की आवश्यकता अनुसार पर्याप्त मात्रा में उर्वरक है। जिले में 17.23 हजार मीट्रिक टन यूरिया, 11.43 हजार मीट्रिक टन डीएपी और 13.13 हजार मीट्रिक टन एनपीके उर्वरक उपलब्ध है। किसान भ्रमित न होंए वे पैकेट पर दर्ज मूल्य पर ही खरीद करें।


Credit By Amar Ujala

Back to top button