खबर शहर , Agra News: आगरा सिटी में आज के कार्यक्रम – INA

उत्सव- बाल मित्र मंडल की ओर से 23वां विशाल नवरात्र उत्सव, काजीपाड़ा, सुबह 10 बजे।

संगीत- महाराजा अग्रसेन की जयंती महोत्सव के उपलक्ष्य में महिला संगीत, बुर्जीवाला मंदिर, प्रताप नगर, शाम 7:30 बजे।

समारोह- ईसाई समाज का पुरोहिताभिषेक समारोह, निष्कलंक माता महागिरजाघर, वजीरपुरा, शाम 4 बजे।

दुग्धाभिषेक- महाराजा अग्रसेन जयंती पर अग्रवाल संगठन की ओर से दुग्धाभिषेक, महाराजा अग्रसेन सेवा सदन, कमला नगर, सुबह 8 बजे।

कीर्तन- दाता बंदी छोड़ दिवस पर कीर्तन समागम का आयोजन, गुरुद्वारा गुरु का बाग, मधुनगर, सुबह 8 बजे।

हवन- अग्रवाल महासभा की ओर से महाराजा अग्रसेन जयंती पर हवन-यज्ञ, महाराजा अग्रसेन प्रतिमा स्थल, मदिया कटरा, सुबह 8:30 बजे।

– अग्रसेन सेवा समिति, दवा बाजार की ओर से महाराजा अग्रसेन जयंती पर हवन और बूंदी प्रसाद वितरण, अग्रसेन चौक, दवा बाजार, दोपहर 12 बजे।

प्रज्वलन- नवरात्र पर अखंड ज्योति प्रज्वलन, मां शेरावाली मंदिर, शहीद नगर, भगत सिंह की प्रतिमा के पास, सुबह 9 बजे।

महायज्ञ- अग्रवंश एकता समिति की ओर से महाराजा अग्रसेन जयंती पर एकता महायज्ञ और प्रतियोगिताएं, महाराजा अग्रसेन वाटिका, बल्केश्वर आईटीआई के सामने, दोपहर 12 बजे।

समारोह- आचार्य विमल सागर जी महा मुनिराज का जन्मोत्सव और प्रतिभा सम्मान समारोह, आचार्य श्री शांति सागर सभागार, एमडी जैन, हरीपर्वत, दोपहर 12:30 बजे।

उत्सव- महाराजा अग्रसेन जयंती पर डांडिया उत्सव, महाराजा अग्रसेन सेवा सदन, कमला नगर, दोपहर 3:30 बजे।

शुभारंभ- श्री मनःकामेश्वर रामलीला महोत्सव का शुभारंभ, गढ़ी ईश्वरा, दिगनेर, शमसाबाद रोड, शाम 6:30 बजे।

शोभायात्रा- महाराजा अग्रसेन जयंती पर शोभायात्रा, सद्भावना पार्क, कमला नगर से महाराजा अग्रसेन सेवा सदन तक, महाआरती के साथ समापन, शाम 6:30 बजे।

मंचन- भरत मिलाप लीला का आयोजन, रामलीला मैदान, शाम 7:30 बजे।

——–

स्वास्थ्य

सेमिनार- नेचुरोपैथी सेमिनार सरस्वती विद्या मंदिर कमला नगर में सुबह 11.30 बजे।

कार्यशाला- आगरा ऑब्स्टेट्रिक्स एंड गायनेकोलॉजिकल सोसाइटी और इंडियन कॉलेज ऑफ ऑब्स्टेट्रिक्स एंड गायनेकोलॉजी की ओर से स्त्री रोग संबंधी क्रिटिकल केयर कार्यशाला, होटल हॉलिडे इन, सुबह 9 बजे।

शिविर- श्री गिरिराज जी सेवक मंडल परिवार और होम्योपैथिक वेलफेयर सोसाइटी की ओर से शिविर, बल्केश्वर महादेव मंदिर के सामने, कमला नगर, दोपहर 12:30 बजे।

समारोह- इंडियन मेडिकल एसोसिएशन की ओर से इंस्टॉलेशन समारोह, सुबह 8 बजे।

———–

शिक्षा

प्रतियोगिता- दशहरा मेला महोत्सव के तहत मेहंदी एवं रंगोली प्रतियोगिता, मुरारी लाल खत्री गर्ल्स इंटर कॉलेज, बाग मुजफ्फर खां, दोपहर 3 बजे।

———

अन्य

चुनाव- पूज्य सिंधी पंचायत के अध्यक्ष पद का चुनाव, मानसिंह पैलेस, शास्त्रीपुरम, सुबह 9 बजे।

शुभारंभ- फेडरेशन ऑफ ऑटोमोबाइल डीलर्स एसोसिएशंस की ओर से आगरा के पहले क्षेत्रीय कौशल विकास केंद्र ऑटोग्रेड का शुभारंभ, होटल लेमन ट्री, खंदारी बाईपास रोड, शाम 4 बजे।

बैठक- खटीक महासभा की राष्ट्रीय कार्यसमिति की बैठक, होटल अवनीश, ताजनगरी फेज-2, दोपहर 12:30 बजे।

———–


Credit By Amar Ujala

Back to top button