खबर शहर , Agra News: बस स्टैंड से महिला का पर्स चोरी, वापस मिला – INA

बाह। भदावर बस स्टेशन बाह की बैंच पर रखा सात हजार रुपये समेत पर्स चोरी होने से यात्री महिला फूट फूट कर रोई, तो स्थानीय लोगों की भीड़ जमा हो गई। टूंडला की पिंकी पत्नी लालता प्रसाद ने बताया कि परिवार के साथ फरीदाबाद में रहती है। बृहस्पतिवार शाम बस से दवाई लेने जैतपुर में रिश्तेदार चिकित्सक के पास जाने को घर से बेटी के साथ निकली थी। बस से उतर कर भदावर बस स्टेशन बाह की बैंच पर बैठ गई थी। पास में ही सूटकेस और पर्स रख लिया था। कुछ देर बाद सामान खरीदने के लिए पर्स को तलाश किया, तो नहीं मिला। पर्स में 7 हजार रुपये रखे थे। महिला के रोने पर बस अड्डे के आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाले। इसी दौरान उनका रुपयों से भरा पर्स मिल गया।
Table of Contents