UP News: आजम खान पर एक और FIR, हज कमेटी की जमीन बिक्री में अनियमितता का आरोप – INA

समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता आजम खान की मुश्किलें बढ़ गई हैं. जमीन बिक्री में कथित अनियमितता और सरकारी राजस्व को नुकसान पहुंचाने के मामले में विजिलेंस ने आजम खान समेत पांच लोगों के खिलाफ FIR दर्ज की है. विजिलेंस की जांच में करीब 2.8 करोड़ रुपये के राजस्व नुकसान की बात सामने आई है. आरोप है कि नियमों के विपरीत जमीन की बिक्री कर निजी फर्मों को फायदा पहुंचाया गया.

मामला लखनऊ के ऐशबाग इलाके के कायमखेड़ा स्थित हज कमेटी की करीब 60 हजार वर्ग फुट जमीन से जुड़ा है. यह जमीन कायमखेड़ा के खसरा संख्या 117 में दर्ज थी. आरोप है कि नियमों को दरकिनार कर जमीन की बिक्री की गई, जिससे सरकारी राजस्व को करोड़ों रुपये का नुकसान हुआ.

FIR में तत्कालीन हज समिति के अध्यक्ष आजम खान, तत्कालीन सचिव लईक अहमद और डॉक्टर एमए खान को आरोपी बनाया गया है. इसके अलावा अमिश डेवलपर्स के प्रोपराइटर मोहम्मद अयूब और मोहम्मद मुस्तकीम को भी आरोपी बनाया गया है. मामले में शासन ने 3 मई 2024 को जांच के निर्देश दिए थे. विजिलेंस जांच के बाद अब आरोपियों के खिलाफ धोखाधड़ी और भ्रष्टाचार समेत संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है.

किस-किस पर FIR?

  1. राज्य हज समिति के तत्कालीन अध्यक्ष आजम खान
  2. राज्य हज समिति के तत्कालीन सचिव लईक अहमद (रिटायर)
  3. राज्य हज समिति के तत्कालीन सचिव डॉ. एमएए खान (रिटायर)
  4. आमिश डेवलपर्स फर्म के प्रोपराइटर मो. अयूब
  5. मुस्तकीम अहमद

आजम खान पर एक और FIR, हज कमेटी की जमीन बिक्री में अनियमितता का आरोप


#INA #INA_NEWS #INANEWSAGENCY

Copyright Disclaimer :-Under Section 107 of the Copyright Act 1976, allowance is made for “fair use” for purposes such as criticism, comment, news reporting, teaching, scholarship, and research. Fair use is a use permitted by copyright statute that might otherwise be infringing., educational or personal use tips the balance in favor of fair use.
Credit By :-This post was first published on https://www.tv9hindi.com/, we have published it via RSS feed courtesy of Source link,

Back to top button