खबर शहर , पति ने कर दिया बदनाम: सोशल मीडिया पर कर डाली ऐसी हरकत, थाने पहुंच गई पत्नी – INA

आगरा के जगदीशपुरा क्षेत्र में आवास विकास कॉलोनी निवासी महिला ने पुलिस को बताया कि पति से उसका विवाद चल रहा है। वह वर्तमान में माता-पिता के साथ रह रही है। आरोप लगाया कि पति ऑनलाइन माध्यमों से उसे बदनाम कर रहा है। वह व्हाट्सएप और फेसबुक पर गाली-गलौज भरी पोस्ट करता है। उसके घरवालों को जान से मारने की धमकी भी दे रहा है। एसीपी लोहामंडी गौरव सिंह ने बताया कि साक्ष्य के आधार पर प्राथमिकी दर्ज कर जांच की जा रही है।