खबर शहर , प्याज हुआ सस्ता: इस जगह मिल रहा 30 रुपये किलो, बाजार में 50 से 60 रुपये; जानें क्यों बढ़ा इतना अंतर – INA

आगरा के सिकंदरा स्थित नवीन फल एवं सब्जी मंडी में एक तरफ प्याज की आवक घट गई है, दूसरी तरफ खुले बाजार और गली-मुहल्लों से लेकर कॉलोनियों तक में प्याज, मनमाने दाम पर बिक रहा है। मंडी में प्याज का भाव 30 रुपये किलो है, जबकि बाजार में यह 50 रुपये किलो बिक रहा है।