खबर शहर , पुलिस भर्ती परीक्षा आज: केंद्रों पर रहेगी त्रिस्तरीय सुरक्षा व्यवस्था, दो पालियों में होगा आयोजन – INA

उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड, लखनऊ की ओर से आरक्षी नागरिक पुलिस एवं समकक्ष पदों पर सीधी भर्ती 2025 की लिखित परीक्षा 8, 9 और 10 जून को आयोजित होगी। इसके लिए पुलिस और प्रशासन ने कड़े सुरक्षा प्रबंध किए हैं। परीक्षा कराने के लिए 1000 पुलिसकर्मी लगाए गए हैं। 28 केंद्रों पर त्रिस्तरीय सुरक्षा व्यवस्था के बीच दो पालियों में 24 हजार अभ्यर्थी परीक्षा देंगे।