खबर शहर , साहब! पत्नी से बचा लो: परेशान पति पहुंचा सीओ ऑफिस, बोला-‘अब और नहीं सह सकता’ – INA

मथुरा के छाता कोतवाली क्षेत्र के नगला बहरावली गांव में पत्नी के व्यवहार और प्रताड़ना से तंग एक पीड़ित पति शुक्रवार को सीओ कार्यालय में पहुंच कर मदद की गुहार लगाई है।


Table of Contents

क्षेत्र निवासी एक व्यक्ति ने पुलिस को दिए प्रार्थना पत्र में बताया कि उसकी शादी 16 वर्ष पहले शेरगढ़ थाना क्षेत्र के गांव निवासी महिला से हुई थी। वह पेशे से ड्राइवर है। उनके पांच बच्चे हैं। बताया कि बीते कुछ समय से पति-पत्नी में तनाव की स्थिति है।

आरोप लगाया कि पत्नी का व्यवहार और आचरण ठीक नहीं है। पति का दावा है कि कड़ी मेहनत कर परिवार का भरण-पोषण करने के बावजूद पत्नी घर-परिवार और बच्चों की जिम्मेदारियों से मुंह मोड़ रही है। पुलिस ने बताया कि पीड़ित के प्रार्थना पत्र की जांच कराई जा रही है। 

 


Credit By Amar Ujala

Back to top button
Close
Crime
Social/Other
Business
Political
Editorials
Entertainment
Festival
Health
International
Opinion
Sports
Tach-Science
Eng News