खबर शहर , यूपी: ताजमहल के बगीचे में अचानक निकला सांप, पर्यटकों में मची अफरा-तफरी; रेस्क्यू के बाद ली राहत की सांस – INA

 ताजमहल के बगीचे में रविवार दोपहर एक सांप दिखाई देने से वहां मौजूद पर्यटक सहम गए। सांप को देखते ही पर्यटक वहां से भागने लगे। घटना की जानकारी मिलते ही सुंदर पहलवान मौके पर पहुंचे। उन्होंने सतर्कता और सूझबूझ से सांप को सुरक्षित रेस्क्यू किया। इसके बाद सांप को पास के ही घने जंगल में ले जाकर सुरक्षित छोड़ दिया गया, तब जाकर पर्यटकों और एएसआई कर्मचारियों ने राहत की सांस ली। 



Credit By Amar Ujala

Back to top button