खबर शहर , UP: पूर्व फौजी को इस कदर पीटा, आईसीयू में कराना पड़ा भर्ती; पूर्व प्रधान की करतूत से खौल उठा सैनिकों का खून – INA

आगरा के थाना सदर क्षेत्र में वाईफाई की लाइन सही करने के विवाद में प्रधान ने पूर्व सैनिक की पिटाई कर दी थी। जानकारी होने पर बुधवार को पूर्व सैनिक संगठन ने आक्रोश जताया है। पीड़ित से मुलाकात के बाद डीसीपी सिटी को ज्ञापन दिया है।

Table of Contents

पूर्व सैनिक सतीश खिरवार ने बताया कि नैनाना ब्राह्मण के प्रधान रामकिशन कुशवाह और पूर्व सैनिक टीकम सिंह से विवाद हुआ था। आरोप है कि पुलिस ने मामले में बेटे से हल्की धाराओं में तहरीर लिखवा ली।

पीड़ित गंभीर घायल है और निजी अस्पताल में आईसीयू में भर्ती है। डीसीपी सिटी ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है।


Credit By Amar Ujala

Back to top button