खबर शहर , Agra News: चंबल का जलस्तर 117 मीटर पहुंचा, शिव मंदिर डूबा – INA

पिनाहट। राजस्थान और मध्य प्रदेश में हुई बारिश का असर मंगलवार को चंबल नदी के जलस्तर पर दिखाई दिया। सुबह अचानक नदी का जलस्तर बढ़ने लगा। पिनाहट चंबल घाट पर जलस्तर 112 मीटर से बढ़कर 117 मीटर तक पहुंच गया। जलस्तर बढ़ने से नदी किनारे बना शिव मंदिर पानी में डूब गया। सुबह से लगातार बढ़ रहे जलस्तर को लेकर नदी किनारे रहने वाले लोगों में हलचल रही। हालांकि शाम को जलस्तर बढ़ना थम गया और इसके बाद करीब आधा मीटर पानी कम हो गया।