खबर शहर , UP: पार्सल डिलीवरी बॉय बनकर ठगी, पता वेरिफिकेशन के नाम पर भेजा लिंक; इस तरह खाते से उड़ाए एक लाख रुपये – INA

आगरा में साइबर ठगों ने पार्सल डिलीवरी बॉय बनकर कॉल किया। पता सत्यापन (एड्रेस वेरिफिकेशन) के नाम पर लिंक भेजा। लिंक पर क्लिक करने के बाद युवती के खाते से 1 लाख रुपये निकल गए। शाहगंज पुलिस प्राथमिकी दर्ज कर जांच कर रही है।


Table of Contents

शिव नगर निवासी प्रियंका सक्सेना ने पुलिस आयुक्त को प्रार्थनापत्र दिया। बताया कि 15 मई को दोपहर करीब 12 बजे उनके मोबाइल नंबर पर एक कॉल आई और उसी नंबर से एक लिंक भेजा गया। कॉल करने वाले ने खुद को पार्सल डिलीवरी बॉय बताया। एड्रेस वेरिफिकेशन के नाम पर लिंक में जानकारी भरने के लिए कहा। हाल ही में ऑनलाइन सामान मंगाने के कारण पीड़िता ने भरोसा कर अपना नाम और पता लिंक पर दर्ज कर दिया।

इसके बाद 17 मई को शाम करीब 7:04 बजे उनके खाते से कई बार में 1 लाख रुपये निकल गए। घटना की जानकारी होने पर पीड़िता ने 18 मई को संबंधित थाने में शिकायत दी। सुनवाई नहीं होने पर पुलिस आयुक्त से शिकायत की। डीसीपी सिटी सय्यद अली अब्बास ने बताया कि प्राथमिकी दर्ज कर जांच की जा रही है।

 


Credit By Amar Ujala

Back to top button
Close
Crime
Social/Other
Business
Political
Editorials
Entertainment
Festival
Health
International
Opinion
Sports
Tach-Science
Eng News