युवाओं की लोकतांत्रिक भागीदारी से मजबूत होगा लोकतंत्र: विजेंद्र गुप्ता:डीयू के छात्रों ने दिल्ली विधानसभा का दौरा कर समझी सदन की कार्यप्रणाली- INA NEWS

दिल्ली विधानसभा अध्यक्ष विजेंद्र गुप्ता ने कहा कि मजबूत लोकतंत्र के लिए युवाओं का लोकतांत्रिक संस्थाओं, विचारों और प्रक्रियाओं से सक्रिय रूप से जुड़ना जरूरी है। उन्होंने यह बात दिल्ली विश्वविद्यालय के किरोड़ी मल कॉलेज और रामजस कॉलेज के विद्यार्थियों के लिए आयोजित संवादात्मक सत्र में कही। कार्यक्रम दिल्ली विधानसभा सचिवालय की युवा संपर्क पहल के तहत आयोजित किया गया। विजेंद्र गुप्ता ने कहा कि जेन-जी डिजिटल रूप से जुड़ी, सामाजिक रूप से जागरूक और जवाबदेही को लेकर सजग पीढ़ी है। यदि युवाओं को लोकतांत्रिक संस्थाओं और विधायी प्रक्रियाओं से जोड़ा जाए तो उनकी ऊर्जा को सार्थक नागरिक भागीदारी में बदला जा सकता है। इससे वे देश के भविष्य के सक्रिय भागीदार बनेंगे। ऐतिहासिक भवन की विरासत से रूबरू हुए विद्यार्थी
कार्यक्रम के दौरान विद्यार्थियों ने दिल्ली विधानसभा भवन का भ्रमण किया। उन्हें भवन के इतिहास और संसदीय विरासत की जानकारी दी गई। बताया गया कि 1912 में निर्मित यह ऐतिहासिक भवन कभी केंद्रीय विधानसभा का सदन रहा है और विट्ठलभाई पटेल जैसी महान विभूतियों की विरासत से जुड़ा है। विद्यार्थियों को 1993 में पुनर्गठित दिल्ली विधानसभा के गठन, उसकी कार्यप्रणाली और लोकतांत्रिक शासन में भूमिका के बारे में भी जानकारी दी गई। छात्रों ने उत्साह के साथ संवादात्मक सत्र में भाग लिया और विधानसभा की कार्यप्रणाली को करीब से समझा।
Source link
यह पोस्ट सबसे पहले भस्कर डॉट कोम पर प्रकाशित हुआ हमने भस्कर डॉट कोम के सोंजन्य से आरएसएस फीड से इसको रिपब्लिश करा है |