खबर शहर , UP: अब गूगल मैप बचाएगा आपकी जान! खतरे वाली जगह पहुंचते ही आएगा अलर्ट, क्या है आगरा की ये नई तकनीक? – INA

आप आगरा में किसी रास्ते की तलाश में हैं। गूगल मैप ऑन कर रखा है तो वह रास्ते की दिशा तो बताएगा साथ ही दुर्घटना संभावित क्षेत्र का अलर्ट भी देगा। आगरा कमिश्नरेट उत्तर प्रदेश में पहला ऐसा जिला बना है जिसकी 208 क्रिटिकल क्रैश लोकेशन का डाटा गूगल पर उपलब्ध है। पुलिस प्रशासन का दावा है कि इससे पिछले 6 महीने में जिले में दुर्घटनाओं में 27 प्रतिशत तक की कमी हुई है।