खबर शहर , UP: ‘साहब! मैं कोर्ट क्यों जाऊं, आप किसलिए बैठे हैं’ डीएम के सामने फफक पड़ी 70 साल की बुजुर्ग; बयां किया दर्द – INA


स्थान: कलेक्ट्रेट
समय : दोपहर 12:30 बजे
आगरा जिलाधिकारी मनीष बंसल कलेक्ट्रेट स्थित अपने कक्ष में जनसुनवाई के दौरान फरियादियों की समस्याएं सुन रहे थे। उनकी टेबल के एक ओर एडीएम सिटी और अन्य मजिस्ट्रेट बैठे थे तो दूसरी तरफ एसडीएम। कक्ष में अपनी बारी का इंतजार करते फरियादियों के बीच अचानक एक आवाज गूंजती है- साहब.. मैं क्यों लड़ूं मुकदमा…मैं क्यों जाऊं कोर्ट…आप अधिकारी किस लिए बैठे हैं।