खबर शहर , UP: ‘और भी काम रहता है आपने हमें बुला लिया’, कोर्ट में जज से बोलीं एसीपी; अवमानना के आरोप में फंसी पुलिस अफसर – INA

आगरा में विशेष न्यायाधीश पॉक्सो एक्ट सोनिका चौधरी ने तत्कालीन सहायक पुलिस आयुक्त छत्ता श्वेता वर्मा द्वारा अदालत में किए अमर्यादित आचरण पर उनके खिलाफ भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता 2023 की धारा 384 के तहत प्रकीर्ण वाद दर्ज कर 24 जुलाई 2026 को व्यक्तिगत रूप से अदालत में हाजिर होकर स्पष्टीकरण देने के आदेश दिए। एसीपी पर आरोप है कि उन्होंने अदालत के आदेशों के पालन में अनावश्यक देरी की। उनसे देरी का कारण पूछा गया तो उन्होंने अमर्यादित टिप्पणी की। उन्होंने कहा हमें और भी काम रहता है आपने हमें बुला लिया। बाद में उन्होंने यह भी कहा कि हम करा लेंगे डीएनए।