यूपी – UP: घिनौनी हरकतें और हैवानियत, मुजफ्फरनगर में परेशान 23 साल की बहू ने 67 वर्ष के ससुर का प्राइवेट पार्ट काटा – INA

उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर जनपद में शुक्रवार को एक सनसनीखेज घटना सामने आई, जहां एक महिला ने अपने 67 वर्षीय ससुर पर धारदार हथियार से हमला कर दिया। इस हमले में ससुर गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने घायल ससुर को तत्काल उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया है। पुलिस ने हमलावर पुत्रवधू को भी हिरासत में ले लिया है।


सूत्रों के अनुसार, आरोप है कि ससुर अपनी पुत्रवधू के साथ आए दिन गलत हरकतें करता था। शुक्रवार को भी आरोपी ने बहू से छेड़छाड़ की। इस पर बहू ने विरोध किया। जब आरोपी अपनी हरकतों से बाज नहीं आया तो गुस्से में आकर पुत्रवधू ने ब्लेड से उसके गुप्तांग पर हमला कर दिया।

हमले में ससुर गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंच गई। घायल को पहले एक निजी चिकित्सक के पास ले जाया गया, फिर सीएचसी लाया गया। वहां से उसकी गंभीर हालत को देखते हुए उसे जिला चिकित्सालय रेफर कर दिया गया।


Credit By Amar Ujala

Back to top button