खबर शहर , UP: ये है यूपी पुलिस का दूसरा चेहरा, कांवड़ियों की सेवा में जुटे पुलिसकर्मी; फल-बिस्कुट और पानी बांटा – INA

आगरा-ग्वालियर हाईवे स्थित गांव बाद में कांवड़ यात्रियों की सुरक्षा में तैनात थाना मलपुरा के आरक्षी मोहित मलिक और कपिल कुमार ने ड्यूटी के साथ आस्था का फर्ज भी निभाया।

दोनों पुलिसकर्मियों ने कांवड़ यात्रियों को फल,बिस्कुट और पानी वितरित कर जलपान कराया। कांवड़ यात्रियों की सुरक्षा को लेकर मलपुरा पुलिस ने रोहता नहर से गांव बाद तक हाईवे पर विशेष इंतजाम किए गए हैं। जगह-जगह बैरिकेडिंग के साथ पुलिसकर्मियों की तैनाती की गई है।रविवार रात से सोमवार सुबह तक हाईवे पर कांवड़ यात्रियों की भीड़ रही।

आरक्षी मोहित मलिक ने बताया कि पुलिस सेवा में आने से पहले वह भी गांव से कांवड़ लेने जाते थे,कांवड़ यात्रियों के प्रति मन में श्रद्धा होने के कारण ड्यूटी के साथ उनकी सेवा करने का विचार आया।एसीपी सैंया जसवीर सिंह सिरोही ने बताया कि ग्वालियर हाईवे पर कांवड़ यात्रियों की सुरक्षा के लिए विशेष इंतजाम किए गए हैं,चौकी प्रभारी ककुआ अनुज कुमार और थाना प्रभारी निरीक्षक राजीव कुमार को पुलिस फोर्स के साथ कावड़ियों की सुरक्षा के लिए निर्देशित किया गया है।


Credit By Amar Ujala

Back to top button