खबर शहर , यूपी: क्यों रद्द किया गया नया बिजली कनेक्शन? आवेदक को बताना होगा कारण, इस नई व्यवस्था से मिलेगी राहत – INA

दक्षिणांचल विद्युत वितरण निगम के मुख्य अभियंता कपिल सिंदवानी की अध्यक्षता में बृहस्पतिवार को ऊर्जा भवन स्थित सभागार में त्रिपक्षीय बैठक आयोजित की गई। फेम अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह सोबती ने उपभोक्ताओं के आवेदन छोटी-छोटी कमियां निकालकर लौटाए जाने की शिकायत उठाई, जिस पर मुख्य अभियंता ने यह निर्णय लिया। इसके अलावा, फायर एनओसी के मुद्दे पर तय हुआ कि नई गाइडलाइन लागू होने से पहले के आवेदनों पर कनेक्शन निर्गत किए जाएं।


बैठक में टोरेंट को जनहित की अन्य समस्याओं के समयबद्ध समाधान के भी निर्देश दिए गए। बैठक में टोरेंट के महाप्रबंधक अब्दुल सलाम, एजीएम विमर्श पंडित, पीआरओ भूपेंद्र सिंह ढिल्लन, डीवीवीएनएल के एसई सोमवीर सिंह, एक्सईएन राजेश कुमार, फेम के जिलाध्यक्ष राजेश खुराना, महामंत्री ब्रजेश पंडित, मुकेश अग्रवाल आदि मौजूद रहे।

 


Credit By Amar Ujala

Back to top button