खबर शहर , UP: पीएसी में 27 साल तक करता रहा नौकरी, फिर सामने आई ऐसी सच्चाई, पुलिस ने किया गिरफ्तार; ये सजा मिली – INA

फर्जी शपथपत्र के आधार पर 27 वर्ष पूर्व पीएसी में सिपाही की नौकरी हासिल करने के मामले में विशेष मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट शिवानंद गुप्ता की कोर्ट ने दोषी भोजराज सिंह को तीन वर्ष के साधारण कारावास और तीन हजार रुपये के अर्थदंड से दंडित किया है।

Table of Contents

Table of Contents

Table of Contents

Table of Contents

हाथरस के सादाबाद थाना क्षेत्र के ग्राम सिथरापुर निवासी भोजराज सिंह ने फर्जी शपथ पत्र प्रस्तुत कर पीएसी में सिपाही के पद पर नियुक्ति प्राप्त की थी। मामले का खुलासा होने पर एआरआईएम कार्यालय के तत्कालीन कार्यवाहक प्रधान लिपिक प्रदीप कुमार वर्मा ने 8 सितंबर, 1998 को थाना ताजगंज में आरोपी के खिलाफ धोखाधड़ी का आरोप लगाते हुए प्राथमिकी दर्ज कराई थी।

Table of Contents

Table of Contents

Table of Contents

Table of Contents

थाना ताजगंज पुलिस ने 1 जनवरी, 1999 को आरोपी को गिरफ्तार कर लिया था। विभागीय जांच में आरोप सही पाए जाने पर उसे सेवा से भी हटा दिया गया। पुलिस ने विवेचना पूरी कर 31 मई, 1999 को न्यायालय में आरोपपत्र दाखिल किया। सुनवाई के दौरान अभियोजन अधिकारी राजेश कुमार ने न्यायालय में गवाहों के बयान और अन्य महत्वपूर्ण साक्ष्य प्रस्तुत किए। साक्ष्यों के आधार पर अदालत ने भोजराज सिंह को दोषी मानते हुए फैसला सुनाया।

Table of Contents

Table of Contents

Table of Contents

Table of Contents


Credit By Amar Ujala

Back to top button