खबर शहर , पोस्टमार्टम गृह पर मानवता तार-तार: धूप में जमीन पर रख दी लाश, स्ट्रेचर तक नहीं दी; गिड़गिड़ाते रहे परिजन – INA

आगरा के एसएन मेडिकल कॉलेज स्थित पोस्टमार्टम गृह पर कर्मचारियों ने मानवता को तार-तार कर दिया। पोस्टमार्टम के बाद पीड़ित परिवार एंबुलेंस का इंतजाम करने लगा। इतनी देर में कर्मचारियों ने धूप में जमीन पर शव रखकर गेट बंद कर दिया। एक घंटे तक शव वहीं पड़ा रहा। एंबुलेंस का इंतजाम करने के बाद परिजन शव को ले जा सके।