खबर शहर , माधव का कत्ल, गोद में लाश: मां की क्रूरता ने छीन लिया भाई, मासूम बहन के ये शब्द; जिन्हें सुन कांप उठेगा कलेजा – INA


मथुरा के बलदेव में मासूम माधव की मौत के बाद पूरा परिवार परेशान है। पांच वर्षीय साक्षी घर में हर आने-जाने वाले से एक ही सवाल कर रही है…भैया कब आएगा। यह सवाल सुनकर परिजन की आंखें भर आती हैं। इधर, पोस्टमार्टम में मासूम की मौत की पुष्टि न होने पर पुलिस को अब फोरेंसिक रिपोर्ट का इंतजार है।