खबर फिली – दया कुछ तो गड़बड़ है… इस दिन से शुरू हो रहा है CID का दूसरा सीजन, टाइम और डेट नोट कर लीजिए – #iNA @INA

दया कुछ तो गड़बड़ है…दया दरवाजा तोड़ दो. इस तरह की लाइनें एक बार फिर से आपको सुनाई देने वाली हैं, क्योंकि ‘सीआईडी’ की टीम दूसरे सीजन के साथ वापस आ रही है. पिछले कुछ समय से लगातार इस शो की चर्चा हो रही है. क्योंकि मेकर्स ने एक प्रोमो वीडियो डालकर ये ऐलान कर दिया था कि ये शो फिर से शुरू होने जा रहा है, लेकिन किस दिन से शुरू होगा इसकी जानकारी नहीं दी थी. हालांकि, अब डेट का भी ऐलान कर दिया गया है.

30 नवंबर को मेकर्स ने सोशल मीडिया पर एक प्रोमो वीडियो शेयर करते हुए इसकी रिलीज डेट बताई है. प्रोमो वीडियो में मेट्रो का सीन दिखाई देता है. किसी की हत्या हो जाती है. फिर एसीपी प्रद्युमन और डॉक्टर सालुंखे की एंट्री होती है. एसीपी पूछते हैं, “हां, सालुंखे क्या कहती है ये लाश”

इस पर सालुंखे कहते हैं, “लाश तो खामोश है, लेकिन सबूत किसी बड़े षडयंत्र की ओर इशारा कर रही है.” उसके बाद एसीपी अपनी फेमस लाइन बोलते हैं, “कुछ न कुछ तो गड़बड़ है.” उसके बाद दया और अभिजीत भी नजर आते हैं. ये प्रोमो वीडियो काफी धमाकेदार है.

Instagram पर यह पोस्ट देखें

Sony Entertainment Television (@sonytvofficial) द्वारा साझा की गई पोस्ट

कब से देख सकेंगे CID 2?

अगर आप भी ‘सीआईडी 2’ का इंतजार करने वालों में शामिल हैं तो आपके लिए गुड न्यूज ये है कि ये शो 21 दिसंबर से शुरू होने जा रहा है. हर शनिवार और रविवार रात 10 बजे आप इसे एक बार फिर से सोनी टीवी पर देख सकेंगे.

20 साल तल चला था पहला सीजन

‘सीआईडी’ का नाम सबसे ज्यादा लंबे समय तक चलने वाले टीवी शो में शामिल है. पहले सीजन की शुरुआत साल 1998 में हुई थी. वहीं लगातार इस शो ने 20 सालों तक लोगों का मनोरंजन किया था. साल 2018 में ये शो बंद हो गय था. हालांकि, 6 सालों के बाद एक बार फिर से ये शो वापसी के लिए तैयार है.

[ad_2]
Source link

Back to top button