खबर शहर , छात्रवृत्ति के लिए फिर खुला पोर्टल: 25 सितंबर तक पूरी करनी होगी प्रक्रिया, वंचित छात्रों को मिला एक और मौका – INA

 दशमोत्तर छात्रवृत्ति एवं शुल्क प्रतिपूर्ति से वंचित छात्र-छात्राओं को एक और मौका मिला है। वित्तीय वर्ष 2025-26 में शिक्षण संस्थाओं से आवेदन अग्रसारित न होने, सार्वजनिक वित्तीय प्रबंधन प्रणाली (पीएफएमएसओ) से आवेदन रिजेक्ट होने या अन्य कारणों से छात्रवृत्ति से वंचित रहे विद्यार्थियों के लिए पोर्टल खोला गया है।

शासन ने मास्टर डाटा तैयार करने से लेकर डाटा लॉक करने तक की पूरी प्रक्रिया के लिए 1 से 25 सितंबर तक की समय-सारिणी निर्धारित की है। योजना के तहत अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति, सामान्य, अन्य पिछड़ा वर्ग और अल्पसंख्यक वर्ग के पात्र छात्र-छात्राओं को छात्रवृत्ति एवं शुल्क प्रतिपूर्ति का लाभ दिया जाता है।

जाने कब-क्या होगा

– 1 से 7 सितंबर: शिक्षण संस्थाओं की ओर से मास्टर डाटा तैयार किया जाएगा।

– 2 से 8 सितंबर: विश्वविद्यालय/संबद्ध एजेंसी फीस आदि का सत्यापन करेंगी।

– 3 से 9 सितंबर: जिला समाज कल्याण अधिकारी फीस आदि का सत्यापन करेंगे।

– 3 से 10 सितंबर: विश्वविद्यालय/संबद्ध एजेंसी रिजल्ट अपडेट करेंगी।

– 11 से 15 सितंबर: एनआईसी की ओर से स्क्रूटनी की जाएगी।

– 16 से 18 सितंबर: त्रुटिपूर्ण आवेदनों में शिक्षण संस्था स्तर से सुधार होगा।

– 17 से 19 सितंबर: शिक्षण संस्थाएं सत्यापित डाटा अग्रसारित करेंगी।

– 20 से 22 सितंबर: एनआईसी दोबारा स्क्रूटनी करेगा।

– 17 से 25 सितंबर: जनपदीय समिति शुद्ध डाटा लॉक करेगी।

 


Credit By Amar Ujala

Back to top button