खबर शहर , यूपी: सांसदों के सुझावों से ट्रेनों और स्टेशनों के विकास की योजना बनाएगा रेलव, तीन साल बाद होगी ये बैठक – INA

आगरा में रेल सुविधाओं को रफ्तार देने और यात्रियों की लंबे समय से चली आ रही मांगों को पूरा करने के लिए आगरा रेल मंडल अब सांसदों के साथ मंथन करने जा रहा है। तीन साल के लंबे अंतराल के बाद 9 अक्तूबर को एक पांच सितारा होटल में रेलवे अधिकारियों और सांसदों की अहम बैठक होने जा रही है।

आगरा रेल मंडल के जनसंपर्क अधिकारी संजय कुमार गौतम ने बताया कि बैठक दोपहर 11 बजे आगरा के एक पांच सितारा होटल में होगी। इसमें मंडल के कार्यक्षेत्र में आने वाले नौ लोकसभा और चार राज्यसभा सांसदों को न्योता भेजा गया है। आगरा, मथुरा, धौलपुर, फतेहपुर सीकरी, भरतपुर, दौसा, अलवर, फरीदाबाद और इटावा के सांसदों के साथ राज्यसभा सांसद जयंत चौधरी, नवीन जैन, रामजीलाल सुमन और तेजवीर सिंह को भी आमंत्रित किया गया है।

उन्होंने बताया कि सभी सांसदों ने अपने क्षेत्रों में ट्रेनों के ठहराव, नई ट्रेन चलाने, विस्तार और स्टेशनों के विकास सहित कई सुझाव पहले ही भेजे हैं। बैठक में इन सुझावों पर चर्चा होगी। उत्तर मध्य रेलवे के महाप्रबंधक नरेश पाल सिंह शुक्रवार सुबह आगरा पहुंचेंगे। बैठक में महाप्रबंधक, डीआरएम गगन गोयल सहित प्रयागराज मुख्यालय और आगरा रेल मंडल के कई अधिकारी मौजूद रहेंगे।

रेलवे बोर्ड के नियम के अनुसार मंडलों को अपने कार्यक्षेत्र के लोकसभा और राज्यसभा सांसदों के साथ प्रतिवर्ष बैठक कर उनके सुझावों और शिकायतों पर चर्चा करनी होती है। आगरा रेल मंडल की पिछली बैठक 2023 में हुई थी।

 


Credit By Amar Ujala

Back to top button