निहंग जसविंदर विवादों में घिरे:भगत सिंह दुआबी का दावा- परिवारों में दखल देते हैं, महिला को होटल ले गए, वीडियो शेयर किया- INA NEWS

सिख गुरू गुरु नानक देव जी के बारे में आपत्तिजनक टिप्पणी करने वाले युवक को पकड़ने में भूमिका निभाने वाले निहंग जसविंदर को लेकर अब विवाद खड़ा हो गया है। निहंग भगत सिंह दुआबी ने जसविंदर का वीडियो जारी कर सवाल उठाए। दोआबी ने दावा किया कि जसविंदर खुद को पंथक व्यक्ति के तौर पर पेश करता है और सिख परिवारों के मामलों में दखल देकर उन्हें सुलझाने का दावा करता है। इसी सिलसिले में वह एक परिवार के घर गया था और बाद में उसी परिवार की महिला के साथ होटल तक पहुंचा। इस पर जसविंदर ने कहा कि दुआबी को पहले सच्चाई जाननी चाहिए। उन्होंने कहा कि उन्हें मजबूर न किया जाए कि वह पुराने मामले सामने लाकर जवाब दें। जसविंदर गोल्डन टेंपल के पवित्र सरोवर में कुल्ला करने वाले मुस्लिम युवक से माफी मंगवाने के बाद सुर्खियों में आए थे। पहले पढ़िए निहंग भगत सिंह ने क्या कहा… जसविंदर का पलटवार, 2 पॉइंट में पढ़िए… एक हफ्ते पहले पकड़ा था युवक
करीब एक हफ्ते पहले सिख गुरू श्री गुरू नानक देव जी पर आपत्तिजनक टिप्पणी करने वाले को निहंगों ने पकड़ा था। इसके बाद उसे गुरुद्वारे में ले गए। जहां उससे माफी मंगाई गई। उसके माता-पिता भी साथ में पहुंचे। उन्होंने भी बेटे की इस हरकत को गलत करार देते हुए उसे थप्पड़ मारे। निहंगों ने चेतावनी दी कि इस बार तो माफी मिल गई। अगली बार ऐसा हुआ तो फिर इसके बाद कहीं और माफी नहीं मिलेगी। इसका वीडियो निहंग जसविंदर सिंह ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर शेयर किया था। इस युवक की यह पहली हरकत नहीं है। इससे पहले वह गुरूग्राम में गाय को चिकन मोमोज खिला चुका है। तब हिंदू संगठनों ने उसे पीटा था। उससे माफी मंगवाने के बाद उस पर FIR भी दर्ज कराई थी। ************ ये खबर भी पढ़ें: निहंग बोला- कल इंस्टाग्राम पर लाइव आकर सुसाइड करूंगा: मेरे परिवार को पीटा, इंसाफ नहीं मिल रहा; जसदीप सिंह की अश्लील PHOTO लीक हुई थी पंजाब में अश्लील फोटो मामले को लेकर चर्चा में आए निहंग जसदीप सिंह ने मारपीट मामले में इंसाफ न मिलने पर लाइव सुसाइड करने की पोस्ट की। सोशल मीडिया पर एक पोस्ट शेयर कर कहा- अगर मेरे परिवार के साथ हुई मारपीट केस में इंसाफ नहीं मिला तो इंटाग्राम पर लाइव जान दे दूंगा। (पढ़ें पूरी खबर)
Source link
यह पोस्ट सबसे पहले भस्कर डॉट कोम पर प्रकाशित हुआ हमने भस्कर डॉट कोम के सोंजन्य से आरएसएस फीड से इसको रिपब्लिश करा है |