Noida – एक की मौत और दूसरी बहन लड़ रही जिंदगी-मौत से जंग, पटाखे बने हादसे की वजह – #INA

Table of Contents

Noida News :
सेक्टर-27 के एफ ब्लॉक में शुक्रवार रात एक चार मंजिला मकान में शॉर्ट सर्किट से भीषण आग लग गई। जिसमें एक महिला की दर्दनाक मौत हो गई और दूसरी गंभीर रूप से झुलस गई। दमकल विभाग की तीन गाड़ियों ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया, लेकिन इस हादसे ने पूरे इलाके को झकझोर कर रख दिया है।

पहले तल पर पटाखों और सिलेंडर में धमाका

रात करीब साढ़े आठ बजे पहले तल पर आग लगने की सूचना मिली। जिसके बाद आग ने धीरे-धीरे पूरे मकान को अपनी चपेट में ले लिया। बताया जा रहा है कि पहली मंजिल पर रखे पटाखों में तेज धमाका हुआ, जिससे आग और भड़क उठी। आग की लपटें इतनी भयंकर थीं कि ऊपरी मंजिलों तक भी फैल गईं और वहां मौजूद लोगों के लिए जान बचाना मुश्किल हो गया। घटना के समय दूसरी मंजिल पर मौजूद दो महिलाएं धुएं और लपटों से घिर गईं, जिन्हें बाद में अग्निशमन विभाग और सेक्टर-20 थाना पुलिस ने रेस्क्यू ऑपरेशन चलाकर बाहर निकाला।

रेस्क्यू ऑपरेशन के दौरान मौत की पुष्टि

रेस्क्यू ऑपरेशन के दौरान दोनों महिलाएं अचेत अवस्था में मिलीं, जिन्हें तत्काल निजी अस्पताल ले जाया गया। करीब दस बजे दमकल विभाग ने पूरी तरह आग पर काबू पा लिया। हालांकि, इस दौरान हुई क्षति के कारण श्वेता सिंह नाम की महिला की जान नहीं बच सकी और रात सवा 11 बजे डॉक्टरों ने उनकी मौत की पुष्टि की है। श्वेता गोरखपुर की निवासी थीं। उसकी असमय मृत्यु से परिवार और स्थानीय लोग शोक में हैं। उनकी चचेरी बहन नम्रता की स्थिति अभी भी नाजुक बनी हुई है। डॉक्टर लगातार उनकी स्थिति पर नजर बनाए हुए हैं।

हादसे के बाद मकान में नुकसान का आकलन जारी

नोएडा पुलिस ने बताया कि यह मकान पुष्पा देवी का है। जिसमें सभी मंजिलों पर किरायेदार रहते हैं। ग्राउंड फ्लोर पर रामपुर के राजीव राजपूत का परिवार रहता है। पहली मंजिल पर तलवार देव अपनी मां रेखा देवी और पत्नी दीक्षा के साथ रहते हैं। तीसरी मंजिल पर अर्पित त्यागी और अविशि त्यागी का निवास है। पुलिस और स्थानीय प्रशासन इस हादसे के पीछे की पूरी जांच और आग से हुए नुकसान का आकलन कर रहे हैं।

Copyright Disclaimer Under Section 107 of the Copyright Act 1976, allowance is made for “fair use” for purposes such as criticism, comment, news reporting, teaching, scholarship, and research. Fair use is a use permitted by copyright statute that might otherwise be infringing. Non-profit, educational or personal use tips the balance in favor of fair use.

सौजन्य से ट्रिक सिटी टुडे डॉट कॉम

Source link

Back to top button
Close
Crime
Social/Other
Business
Political
Editorials
Entertainment
Festival
Health
International
Opinion
Sports
Tach-Science
Eng News