उत्तराखंड-हिमाचल प्रदेश, जम्मू-कश्मीर में बर्फबारी:UP-राजस्थान में बारिश के साथ ओले गिरे; 15 राज्यों में आंधी-तूफान का अलर्ट- INA NEWS

IMD ने आज छत्तीसगढ़ और बिहार समेत 15 राज्यों में आंधी-तूफान का अलर्ट जारी किया है। जम्मू-कश्मीर, लद्दाख, बिहार, झारखंड, छत्तीसगढ़, ओडिशा, सिक्किम, बंगाल, अरुणाचल प्रदेश, नगालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा में बारिश का ऑरेंज अलर्ट है। असम और मेघालय में मौसम सबसे ज्यादा खराब रहेगा। यहां आंधी-बारिश और ओले गिरने का ऑरेंज अलर्ट है। हालांकि दक्षिण के राज्यों तमिलनाडु, पुडुचेरी, केरल और और कोस्टल कर्नाटक में उमस भरा मौसम रहेगा। उत्तराखंड के चारों धाम यानी केदारनाथ, बद्रीनाथ, गंगोत्री और यमुनोत्री में बुधवार को बर्फबारी हुई। वहीं, हिमाचल प्रदेश के पहाड़ों में भी बर्फ गिरी, जबकि मैदानी इलाकों में बारिश हुई। हिमाचल का औसत अधिकतम तापमान सामान्य से 11°C नीचे चला गया। जम्मू-कश्मीर के गुलमर्ग समेत ऊंचाई वाले इलाकों में भी ताजा बर्फबारी हुई। इधर, उत्तर प्रदेश के लखनऊ समेत 25 जिलों में तेज हवाओं के साथ बारिश हुई। प्रयागराज के मेजा में गंगा फेरी घाट पर बना पांटून पुल तेज बहाव में बह गया। मध्य प्रदेश में 3 साइक्लोनिक एक्टिविटी हैं। मौसम की चार तस्वीरें… अगले दो दिन के मौसम का हाल राज्यों से मौसम की खबरें… राजस्थान: आंधी-बारिश के कारण अप्रैल में भी सर्दी, 5 से ज्यादा शहरों में बारिश राज्य में पिछले कुछ समय से चल रहा आंधी-बारिश और ओलावृष्टि का दौर धीमा हो गया है। अगले 4-5 दिन मौसम साफ रहेगा। दिन में तेज धूप रहने कारण गर्मी बढ़ सकती है। 20 दिन से बदले मौसम के कारण अप्रैल में भी ठंडक का एहसास हो रहा है। दिन का तापमान सामान्य से करीब 7 डिग्री नीचे आ गया है। पढ़ें पूरी खबर… मध्यप्रदेश: कल से गर्मी का दौर, 5-6°C बढ़ेगा पारा; आज 7 जिलों में बारिश का अलर्ट प्रदेश में 10 अप्रैल से तेज गर्मी का दौर शुरू होगा। तापमान में 5 से 6 डिग्री तक की बढ़ोतरी होगी। मौसम विभाग ने अगले 24 घंटे के लिए उमरिया, शहडोल, डिंडौरी, अनूपपुर, मंडला, सिवनी, बालाघाट में आंधी, बारिश और गरज-चमक का अलर्ट जारी किया है। पढ़ें पूरी खबर…

Source link
यह पोस्ट सबसे पहले भस्कर डॉट कोम पर प्रकाशित हुआ हमने भस्कर डॉट कोम के सोंजन्य से आरएसएस फीड से इसको रिपब्लिश करा है |

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button