Noida – नोएडा में फ्लैट के अंदर मिली लाश, दामाद ने सुनाई कहानी – #INA

Table of Contents

Noida News :
नोएडा में सेक्टर-78 स्थित अंतरिक्ष गोल्फ व्यू-2 सोसायटी 65 वर्षीय महिला ने मानसिक तनाव के चलते अपनी जान दे दी। बुजुर्ग महिला का शव पंखे से लटका मिला है। पुलिस ने इस घटना को सुसाइड बताया है। मौके से कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है। थाना सेक्टर-113 पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। 

पंखे से लटके मिली लाश 

बुधवार सुबह पुलिस को सूचना मिली कि सेक्टर-78 स्थित अंतरिक्ष गोल व्यू-2 सोसायटी के जे टावर के फ्लैट नंबर 906 में रहने वाली 65 वर्षीय नीलम ने मानसिक तनाव के चलते अपने घर में पंखे से लटक कर आत्महत्या कर ली है। घटना की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। जांच के दौरान पुलिस को पता चला है कि वह पिछले कुछ समय से मानसिक तनाव में थी। 

महीनों से चल रही थी मानसिक बीमार 

महिला के दामाद संदीप ओझा ने बताया कि उनकी 65 वर्षीय सास नीलम लता पिछले कई महीनों से मानसिक रूप से परेशान थीं। संदीप और नीलम इसी सोसायटी के एक ही टावर में अलग-अलग फ्लैट में रह रहे थे। नीलम ने बुधवार को आत्महत्या कर ली। उनकी एक बेटी गुरुग्राम में काम करती है, जबकि दूसरी बेटी अपने पति के साथ उसी टावर में रहती है। 

पुलिस का बयान 

इस संबंध में पुलिस का कहना है कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मामला सुसाइड का है। मृतका के पक्ष ने अभी तक मामले की शिकायत नहीं की है।

Copyright Disclaimer Under Section 107 of the Copyright Act 1976, allowance is made for “fair use” for purposes such as criticism, comment, news reporting, teaching, scholarship, and research. Fair use is a use permitted by copyright statute that might otherwise be infringing. Non-profit, educational or personal use tips the balance in favor of fair use.

सौजन्य से ट्रिक सिटी टुडे डॉट कॉम

Source link

Back to top button
Close
Crime
Social/Other
Business
Political
Editorials
Entertainment
Festival
Health
International
Opinion
Sports
Tach-Science
Eng News