असम, केरल, पुडुचेरी में आज थमेगा चुनाव प्रचार:तमिलनाडु CM बोले- पुडुचेरी को स्टेटहुड मिले, केंद्र 14 बार विधानसभा की मांग ठुकरा चुका- INA NEWS

तमिलनाडु के मुख्यमंत्री और DMK अध्यक्ष एम.के. स्टालिन ने आरोप लगाया है कि केंद्र ने पुडुचेरी को पूर्ण राज्य का दर्जा देने में कोई दिलचस्पी नहीं दिखाई है, जबकि इस केंद्र शासित प्रदेश की विधानसभा ने 14 बार प्रस्ताव पारित करके ऐसी मांग की है। इधर, चुनाव आयोग ने असम, केरल और पुडुचेरी के लिए ‘साइलेंस पीरियड’ की घोषणा की है। जो मंगलवार शाम 5 बजे से शुरू होगा। यह समय सभी निर्वाचन क्षेत्रों में वोटिंग खत्म होने से ठीक 48 घंटे पहले का है। ‘जन प्रतिनिधित्व अधिनियम, 1951’ की धारा 126 के अनुसार, इस दौरान चुनाव प्रचार पर पूरी तरह से रोक रहेगी। यानी उम्मीदवार जनसभाएं, जुलूस, रैलियां, जनसंपर्क और कोई भी दूसरी गतिविधि नहीं कर सकेंगे। आयोग ने इलेक्ट्रॉनिक और सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म के जरिए चुनाव प्रचार पर भी रोक लगा दी है। बल्क SMS, फोन कॉल या ऑनलाइन प्लेटफॉर्म के जरिए वोट मांगना भी प्रतिबंधित रहेगा। इसके अलावा जो राजनीतिक पदाधिकारी और पार्टी कार्यकर्ता बाहर से आए हैं और संबंधित राज्य के रजिस्टर्ड वोटर नहीं हैं, उन्हें चुनाव प्रचार खत्म होते ही तुरंत वहां से चले जाने का निर्देश दिया है। 5 राज्यों में हो रही चुनावी हलचल से जुड़े अपडेट्स के लिए ब्लॉग से गुजर जाइए…

Source link
यह पोस्ट सबसे पहले भस्कर डॉट कोम पर प्रकाशित हुआ हमने भस्कर डॉट कोम के सोंजन्य से आरएसएस फीड से इसको रिपब्लिश करा है |

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button