Noida – नोएडा में कार्यकर्ताओं ने तैयारी की शुरू, युवाओं को जोड़ेगी और स्थानीय समस्याओं को कराएगी हल – INA NEWS

Noida News :
समाजवादी पार्टी नोएडा विधानसभा क्षेत्र की मासिक बैठक रविवार को सेक्टर 51 स्थित संस्कार केंद्र में आयोजित हुई। वरिष्ठ सपा नेता भीष्म यादव के संयोजन में हुई बैठक की अध्यक्षता विधानसभा अध्यक्ष बबलू चौहान ने की। बैठक में युवाओं को पार्टी से जोड़ने, स्थानीय समस्याओं के अलावा आगामी विधानसभा चुनाव की रणनीति पर व्यापक विचार विमर्श किया गया।

गांवों में होगी पीडीए पंचायत

इस अवसर बोलते हुए विधानसभा अध्यक्ष बबलू चौहान ने कहा कि पार्टी आला कमान की ओर से आए निर्देश पर सेक्टरों व गांवों में जाकर पीडीए पंचायत करनी है जिसके लिए तैयारियां की जा रही है। सपा शासनकाल में अखिलेश यादव जी के नेतृत्व में प्रदेश ने चहुमुखी विकास किया था लेकिन आज किसान, नौजवान, गरीब सभी परेशान हैं। इस मौके पर मयंक कुमार लाल और डॉ फूल सिंह यादव को सचिव पद की जिम्मेदारी सौंपी गई।  

भाजपा सरकार का जाना तय 

इस अवसर पर वरिष्ठ नेता भीष्म यादव ने कहा कि सपा सरकार को सभी याद कर रहे हैं। पूरे प्रदेश में बदलाव की बयार बह रही है और आगामी विधानसभा चुनाव में जनविरोधी भाजपा सरकार का जाना तय है। सभी कार्यकर्ता नव वर्ष में संकल्प लेकर जाएं कि जब तक भाजपा सरकार को प्रदेश से उखाड़ नहीं देते तब तक चैन से नहीं बैठना है। इस अवसर पर महासचिव विकास यादव ने कहा कि सपा सरकार के समय नोएडा में ऐतिहासिक विकास कार्य किए गए लेकिन भाजपा सरकार में  विकास कार्य पूरी तरह अवरुद्ध हो गए है। व्यापारी, छात्र, गरीब, किसान सभी परेशान हैं। 

ये रहे मौजूद

इस अवसर पर किरणपाल यादव, मुफ्ती मुबारक, महेश कुमार, राकेश यादव, राजेश महाले, संतोष यादव, दिलीप राय, मयंक कुमार लाल, डॉ फूल सिंह, सतेंद्र कुमार, जितेंद्र कुमार, बाबू प्रधान, उम्मीद सिंह, सौरभ चौहान सहित तमाम कार्यकर्ता मौजूद रहे।

नोएडा में कार्यकर्ताओं ने तैयारी की शुरू, युवाओं को जोड़ेगी और स्थानीय समस्याओं को कराएगी हल





देश दुनियां की खबरें पाने के लिए ग्रुप से जुड़ें,

#INA #INA_NEWS #INANEWSAGENCY

Copyright Disclaimer :-Under Section 107 of the Copyright Act 1976, allowance is made for “fair use” for purposes such as criticism, comment, news reporting, teaching, scholarship, and research. Fair use is a use permitted by copyright statute that might otherwise be infringing., educational or personal use tips the balance in favor of fair use.
Credit By :-This post was first published on tricitytoday.com, we have published it via RSS feed courtesy of Source link,

Back to top button
Close
Crime
Social/Other
Business
Political
Editorials
Entertainment
Festival
Health
International
Opinion
Sports
Tach-Science
Eng News