Tach – राहत! अब जबरन नहीं लेना पड़ेगा इंटरनेट डेटा! जानिए सरकार के नए प्लान से जुड़े हर सवालों के जवाब

मोबाइल यूजर्स के लिए बड़ी राहत भरी खबर सामने आई है. अब सिर्फ कॉलिंग करने वालों को महंगे डेटा प्लान लेने की जरूरत नहीं पड़ेगी. TRAI एक ऐसा नया नियम लाने की तैयारी कर रहा है, जिसमें कंपनियों को सिर्फ वॉइस कॉलिंग वाले अलग प्लान लॉन्च करने होंगे. इन प्लानों में डेटा नहीं होगा, सिर्फ बात करने और SMS की सुविधा मिलेगी. इससे करोड़ों यूजर्स को सीधा फायदा होगा. आइए समझते हैं ये क्या है, किसे फायदा होगा और ये कितना सस्ता होने वाला है…

Table of Contents

TRAI का नया प्लान क्या है?

TRAI चाहता है कि टेलीकॉम कंपनियां सिर्फ कॉलिंग और SMS वाले अलग प्लान दें. इन प्लानों में इंटरनेट (डेटा) नहीं होगा.

ये प्लान कितने समय के लिए मिलेंगे?

ये प्लान अलग-अलग वैलिडिटी में आएंगे: 1 महीना,3 महीने, 6 महीने,1 साल.

अभी लोगों को क्या समस्या होती है?

अभी ज्यादातर प्लान में डेटा शामिल होता है. जो लोग इंटरनेट इस्तेमाल नहीं करते, उन्हें भी महंगा रिचार्ज करना पड़ता है. खासकर बुजुर्ग और गांव के लोग इससे ज्यादा परेशान होते हैं.

नए प्लान आने से क्या फायदा होगा?

सिर्फ कॉलिंग के लिए सस्ता रिचार्ज मिलेगा, अनचाहे डेटा के पैसे नहीं देने पड़ेंगे, यूजर्स अपनी जरूरत के हिसाब से प्लान चुन पाएंगे.

ये प्लान कितने सस्ते होंगे?

TRAI के मुताबिक, ये वॉइस-ओनली प्लान डेटा वाले प्लान से काफी सस्ते होंगे.

किन लोगों को सबसे ज्यादा फायदा होगा?

यह प्लान खासतौर पर इन लोगों के लिए फायदेमंद है: बुजुर्ग लोग,फीचर फोन यूजर्स, गांव और छोटे शहरों के लोग, जो सिर्फ कॉल और SMS के लिए मोबाइल इस्तेमाल करते हैं

TRAI ने अभी क्या किया है?

TRAI ने इस प्रस्ताव पर लोगों और कंपनियों से सुझाव मांगे हैं. 28 अप्रैल तक सुझाव दिए जा सकते हैं.

यह नियम कब लागू होगा?

सुझाव मिलने के बाद TRAI अंतिम नियम बनाएगा. उसके बाद कंपनियों को ये प्लान लॉन्च करने होंगे.

यूजर्स के लिए सबसे बड़ी राहत क्या है?

अब सिर्फ कॉल करने के लिए महंगा डेटा प्लान लेने की जरूरत नहीं पड़ेगी. आप सस्ता और जरूरत के हिसाब से सही प्लान चुन सकेंगे.


Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Close
Crime
Social/Other
Business
Political
Editorials
Entertainment
Festival
Health
International
Opinion
Sports
Tach-Science
Eng News