PAK सुप्रीम-कोर्ट का इमरान खान को अस्पताल भेजने का आदेश:आज ही इलाज के लिए ट्रांसफर करने को कहा; मेडिकल बोर्ड भी बनेगा- INA NEWS

पाकिस्तान के सुप्रीम कोर्ट ने मंगलवार को जेल में बंद पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान को इलाज के लिए शिफा इंटरनेशनल अस्पताल भेजने का आदेश दिया। कोर्ट ने अडियाला जेल प्रशासन से कहा कि इमरान को आज ही अस्पताल ट्रांसफर किया जाए। तीन जजों की बेंच इमरान के इलाज और परिवार से मुलाकात की मांग से जुड़ी याचिकाओं पर सुनवाई कर रही थी। बेंच की अध्यक्षता जस्टिस शाहिद वहीद ने की। इसमें जस्टिस नईम अख्तर अफगान और जस्टिस इश्तियाक इब्राहिम शामिल थे। इलाज के लिए मेडिकल बोर्ड बनेगा सुप्रीम कोर्ट ने इमरान के इलाज के लिए मेडिकल बोर्ड बनाने का भी आदेश दिया है। कोर्ट ने अधिकारियों से उनकी पूरी मेडिकल रिपोर्ट अगली सुनवाई में पेश करने को कहा है। सुनवाई के दौरान जस्टिस वहीद ने जेल प्रशासन की ओर से दी गई मेडिकल रिपोर्ट पर सवाल उठाए। उन्होंने कहा कि कोर्ट के सामने पूरी रिपोर्ट के बजाय सिर्फ उसका सारांश रखा गया है। दिल और BP को लेकर चिंता जेल की रिपोर्ट पर चर्चा के दौरान कोर्ट ने इमरान की पल्स और दिल की स्थिति को लेकर चिंता जताई। रिपोर्ट में एंजियोग्राफी की सलाह दिए जाने का भी जिक्र था। PTI के वकील ने कहा कि इमरान के शरीर में ब्लड क्लॉट बनने की वजह का पता लगाना जरूरी है। उन्होंने निजी डॉक्टरों को भी इमरान से मिलने की अनुमति देने की मांग की। बहनों से मुलाकात को लेकर भी सवाल कोर्ट ने इमरान की बहनों से मुलाकात पर लगी पाबंदियों को लेकर भी सवाल किया। जस्टिस वहीद ने कहा कि उनसे मिलना कोई एहसान नहीं, बल्कि उनका मौलिक अधिकार है। अदालत ने पिछले तीन साल में इमरान और उनकी बहनों की हुई सभी मुलाकातों की जानकारी भी मांगी है। उनके बेटों से बातचीत और कॉल रिकॉर्ड की जानकारी देने का भी निर्देश दिया गया है। कोर्ट बोला- इमरान की सेहत पर राजनीति न हो सुनवाई के दौरान जस्टिस अफगान ने PTI से इमरान की मेडिकल स्थिति को राजनीतिक मुद्दा नहीं बनाने को कहा। कोर्ट ने पार्टी और परिवार से मुलाकात के बाद मीडिया में दिए जाने वाले बयानों को लेकर भी सवाल किए। अदालत ने अडियाला जेल के अधिकारियों को अगली सुनवाई में पेश होने का आदेश दिया है। मामले की अगली सुनवाई गर्मियों की छुट्टी के बाद होगी। 2023 से जेल में हैं इमरान 73 साल के इमरान खान अगस्त 2023 से जेल में हैं। 2022 में प्रधानमंत्री पद से हटने के बाद उन पर कई मामले दर्ज हुए। इमरान और उनकी पार्टी इन मामलों को राजनीतिक कार्रवाई बताते रहे हैं। हाल के दिनों में उनकी सेहत को लेकर PTI और उनके परिवार की ओर से भी चिंता जताई गई थी। अब सुप्रीम कोर्ट ने उन्हें अस्पताल में इलाज कराने का आदेश दिया है।

Source link
यह पोस्ट सबसे पहले भस्कर डॉट कोम पर प्रकाशित हुआ हमने भस्कर डॉट कोम के सोंजन्य से आरएसएस फीड से इसको रिपब्लिश करा है |

Back to top button