इजरायल की राजकीय यात्रा पूरी कर भारत लौटे पीएम मोदी, बेंजामिन नेतन्याहू का जताया आभार

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी दो दिवसीय राजकीय यात्रा पूरी कर आज (27 फरवरी) यानी शुक्रवार को भारत लौट आए. पिछले नौ वर्षों में यह उनका पहला इजरायल दौरा था. इस यात्रा को दोनों देशों के संबंधों के लिए ऐतिहासिक माना जा रहा है. दौरे के दौरान भारत और इस्राइल ने अपने रिश्तों को ‘विशेष रणनीतिक साझेदारी’ का दर्जा दिया.
पीएम मोदी ने पोस्ट के जरिए जताया आभार
प्रधानमंत्री मोदी ने सोशल मीडिया पर इजरायल के गर्मजोशी भरे स्वागत के लिए धन्यवाद दिया. उन्होंने खास तौर पर बेंजामिन नेतन्याहू और उनकी पत्नी सारा नेतन्याहू का उल्लेख किया, जो उन्हें विदा करने के लिए बेन गुरियन एयरपोर्ट तक आए थे. पीएम मोदी ने इसे भावुक करने वाला अनुभव बताया और विश्वास जताया कि भारत-इजरायल साझेदारी आने वाले समय में नई ऊंचाइयों तक पहुंचेगी.
Thank you Israel, for the warmth and affection.
Deeply touched that Prime Minister Netanyahu and Mrs. Netanyahu personally came . the airport . see me off.
Confident that the India–Israel partnership will continue . reach new heights in the years . come.@netanyahu pic.twitter.com/TgGsIsXOJY
— Narendra Modi (@narendramodi) February 26, 2026
27 समझौतों पर हस्ताक्षर
आपको बता दें कि इस यात्रा के दौरान नवाचार, आर्टिफिशियल इंटिलिजेंस, क्वांटम कंप्यूटिंग, विनिर्माण, सुरक्षा, कूटनीति और सांस्कृतिक आदान-प्रदान जैसे क्षेत्रों में 27 समझौता ज्ञापनों (एमओयू) पर हस्ताक्षर किए गए. प्रधानमंत्री ने घोषणा की कि दोनों देश जल्द ही पारस्परिक रूप से लाभकारी मुक्त व्यापार समझौते (FTA) को अंतिम रूप देंगे. साथ ही उभरती और महत्वपूर्ण प्रौद्योगिकियों में सहयोग बढ़ाने के लिए नई साझेदारी स्थापित की जाएगी.
PM Modi returns . India after concluding 2-day state visit . Israel
Read @ANI Story | https://t.co/lshW0DHbQj#PMModi #India #Israel pic.twitter.com/TT8QpAh85c
— ANI Digital (@ani_digital) February 26, 2026
आतंकवाद के खिलाफ मिलकर लड़ने का संकल्प
अपने संबोधन में पीएम मोदी ने आतंकवाद के खिलाफ साझा लड़ाई को दोहराया. उन्होंने कहा कि दुनिया में आतंकवाद के लिए कोई जगह नहीं है और इसे किसी भी रूप में स्वीकार नहीं किया जा सकता. भारत और इजरायल आतंकवाद और उसके समर्थकों के खिलाफ कंधे से कंधा मिलाकर खड़े रहेंगे.
नेतन्याहू ने इस यात्रा को सफल बताया
क्षेत्रीय शांति के मुद्दे पर उन्होंने गाजा में शांति के प्रयासों का समर्थन किया और संवाद के जरिए समाधान पर जोर दिया. संयुक्त प्रेस वार्ता में प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने इस यात्रा को अत्यंत सफल और भावनात्मक बताया. उन्होंने भारत के साथ मजबूत मित्रता पर गर्व जताया और जल्द ही भारत में सरकार-से-सरकार (G2G) बैठक आयोजित करने की योजना की घोषणा की.
यह भी पढ़ें- इजरायली पीएम नेतन्याहू ने प्रधानमंत्री मोदी के कपड़ों को लेकर ये क्या कह दिया, जो अब हो रहा है वीडियो वायरल
इजरायल की राजकीय यात्रा पूरी कर भारत लौटे पीएम मोदी, बेंजामिन नेतन्याहू का जताया आभार
देश दुनियां की खबरें पाने के लिए ग्रुप से जुड़ें,
#INA #INA_NEWS #INANEWSAGENCY
Copyright Disclaimer :-Under Section 107 of the Copyright Act 1976, allowance is made for “fair use” for purposes such as criticism, comment, news reporting, teaching, scholarship, and research. Fair use is a use permitted by copyright statute that might otherwise be infringing., educational or personal use tips the balance in favor of fair use.
Credit By :-This post was first published on newsnationtv.com, we have published it via RSS feed courtesy of Source link,
.webp?w=220&resize=220,150&ssl=1)







