PM मोदी ने ट्रम्प से 40 मिनट बातचीत की:कहा- भारत के लोग आपसे प्यार करते हैं; ईरान-अमेरिका सीजफायर के बाद पहली बातचीत- INA NEWS

PM मोदी और अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रम्प के बीच करीब 40 मिनट तक फोन पर बातचीत हुई। न्यूज एजेंसी PTI के मुताबिक अमेरिका-ईरान सीजफायर के बाद दोनों नेताओं के बीच पहली बातचीत थी। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, दोनों नेताओं ने पश्चिम एशिया की स्थिति और शांति बहाल करने की जरूरत पर बात की थी। फोन कॉल के दौरान पीएम मोदी ने ट्रम्प से कहा, “भारत के लोग आपको पसंद करते हैं।” सूत्रों के मुताबिक, दोनों नेताओं ने क्षेत्रीय सुरक्षा से जुड़े मुद्दों पर बात की, जिसमें चल रहे संघर्ष और ऊर्जा स्थिति भी शामिल रही। साथ ही आने वाले समय में अमेरिका और भारत के बीच सहयोग बढ़ाने पर भी जोर दिया गया, खासकर कूटनीति, अर्थव्यवस्था और रक्षा के क्षेत्रों में। अमेरिकी राजदूत बोले- भारत-अमेरिका के रिश्ते मजबूत भारत में अमेरिका के राजदूत सर्जियो गोर ने कहा है कि भारत और अमेरिका के रिश्ते मजबूत हैं। उन्होंने कहा कि दोनों देशों के बीच सहयोग लगातार बढ़ रहा है और कई अहम मुद्दों पर साथ मिलकर काम किया जा रहा है। सर्जियो गोर के मुताबिक, ट्रम्प ने पीएम मोदी से कहा कि हम सभी आपसे प्यार करते हैं। ट्रम्प-मोदी के बीच 20 दिन में दूसरी बातचीत इससे पहले पीएम मोदी और ट्रम्प के बीच 24 मार्च को फोन पर बात हुई थी। उस बातचीत में दोनों नेताओं ने मिडिल ईस्ट के हालात पर बात की थी। प्रधानमंत्री मोदी ने कहा था कि भारत चाहता है कि तनाव कम हो और जल्द से जल्द शांति बहाल हो उन्होंने होर्मुज स्ट्रेट को खुला और सुरक्षित रखने की अहमियत भी बताई थी, क्योंकि इसका असर पूरी दुनिया की अर्थव्यवस्था पर पड़ता है। यह खबर अपडेट हो रही है…

Source link
यह पोस्ट सबसे पहले भस्कर डॉट कोम पर प्रकाशित हुआ हमने भस्कर डॉट कोम के सोंजन्य से आरएसएस फीड से इसको रिपब्लिश करा है |

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button