Sport : सोनल दिनुषा ने भारत के खिलाफ रचा कीर्तिमान, जयसूर्या, संगकारा और जयवर्धने के बाद बना डाला ये रिकॉर्ड #INA

Sonal Dinusha Record : श्रीलंका के 25 वर्षीय बाएं हाथ के बल्लेबाज सोनल दिनुषा ने भारत के खिलाड़ी धमाल मचा दिया है. उन्होंने इंडियन क्रिकेट टीम के खिलाफ कीर्तिमान रचते हुए 2 बड़े रिकॉर्ड अपने नाम कर लिए हैं. दिनुषा ने भारत और श्रीलंका के बीच कोलंबो में खेले जा रहे दूसरे टेस्ट मैच में शतकीय पारी खेलने के बाद ये कीर्तिमान हासिल किया है. उन्होंने अपनी टीम के लिए कितने रन बनाए और कौन-कौन से रिकॉर्ड अपने नाम किए. आइए इसके बारे में जानते हैं.
सोनल दिनुषा ने भारत के खिलाफ लगाया शतक
इंडियन क्रिकेट टीम के खिलाफ कोलंबो टेस्ट मैच में सोनल दिनुषा ने शतकीया पारी खेली. उन्होंने अपनी पारी में 162 बॉल का सामना किया. इस दौरान उन्होंने 8 चौके और 3 छक्कों की मदद से 103 रनों की पारी खेली. इस पारी में उनका स्ट्राइक रेट 63.58 का रहा है. उनकी इस पारी का अंत भारत की ओर से सारांश जैन ने किया. उन्होंने सोलन को केएल राहुल के हाथों स्लिप में कैच आउट कराया.
Sonal Dinusha continues his sensational run with another century against India 👏#WTC27
📝: https://t.co/8NP3Qr1pnQ pic.twitter.com/Vvxz6vTJaO
— ICC (@ICC) August 26, 2026
दिनुषा ने अपने नाम किया बड़ा रिकॉर्ड
इस शतक के साथ ही सोलन ने 2 बड़े रिकॉर्ड अपने नाम कर लिए हैं. वो भारत के खिलाफ लगातार टेस्ट मैचों में शतक बनाने वाले श्रीलंकाई बल्लेबाजों की लिस्ट में शामिल हो गए हैं. इसमें वो भारत के खिाफ लगातार टेस्ट मैचों में शतक लगाने वाले श्रीलंकाई बैटर्स की लिस्ट में संयुक्त रूप से तीसरे बल्लेबाज बन गए हैं. जबकि वो ऐसा करने वाले ओवरऑल सातवें बैटर बने हैं. उन्होंने कुमार संगकारा, सनथ जयसूर्या, और महेला जयवर्धने जैसे दिग्गज खिलाड़ियों के क्लब में एंट्री भी मार ली है.
भारत के खिलाफ लगातार टेस्ट मैचों में शतक बनाने वाले श्रीलंकाई बल्लेबाज
3 – अरविंदा डी सिल्वा (1997) (तीन मैचों में चार शतक)
3 – कुमार संगकारा (2009-2010)
2 – सनथ जयसूर्या (1997)
2 – महेला जयवर्धने (2001)
2 – थरंगा परनाविताना (2010)
2 – एंजेलो मैथ्यूज (2015)
2 – सोनल दिनुशा (2026)
ये बड़ा रिकॉर्ड भी दिनुषा के हुआ नाम
इस रिकॉर्ड के अलावा सोनल दिनुषा भारत के खिलाफ दो टेस्ट मैचों में एक से अधिक यानी कई शतक लगाने वाले बल्लेबाज भी बन गए हैं. वो भारत के लिए ऐसा करने वाले संयुक्त रूप से पहले खिलाड़ी बन गए हैं, जबकि ऐसा करने वाले ओवरऑल आठवें बल्लेबाज बने हैं.
Back-.-Back Test Centuries! 🔥🏏
Sonal Dinusha does it again! 💯💯
From Galle . Colombo, the century streak continues! What a player! 🇱🇰#SonalDinusha #SriLankaCricket #SLvIND #BackToBackCenturies pic.twitter.com/0P3UybMcbe— Sri Lanka Cricket 🇱🇰 (@OfficialSLC) August 26, 2026
भारत के खिलाफ पहले दो टेस्ट मैचों में कई शतक
2 – एवर्टन वीक्स (WI, 1948)
2 – गारफील्ड सोबर्स (WI, 1958)
2 – जहीर अब्बास (PAK, 1978)
2 – दुलीप मेंडिस (SL, 1982)
2 – रॉबिन स्मिथ (ENG, 1990)
2 – गैरी कर्स्टन (SA, 1996)
2 – जेसी राइडर (NZ, 2009)
2 – सोनल दिनुशा (SL, 2026)
Sri Lanka all-out for 290 in the 1st innings!
3⃣ wickets each for Prasidh Krishna & Manav Suthar
2⃣ wickets for Saransh Jain
1⃣ wicket each for Mohammed Siraj & Ravindra Jadeja#TeamIndia have enforced the follow-on!Scorecard ▶️ https://t.co/r9FgXSdsMf#SLvIND pic.twitter.com/6e0sgqR8j5
— BCCI (@BCCI) August 26, 2026
भारत और श्रीलंका के बीच खेले जा रहे दूसरे टेस्ट मैच की बात करें तो, भारत ने पहली पारी में 138 ओवर में 9 विकेट परप 503 रन बनाए. इसके बाद श्रीलंका पहली पारी में 89.4 ओवर में 10 विकेट गंवाकर 290 रनों पर आउट हो गई. सोनल का शतक भी श्रीलंका को फॉलोऑन से नहीं बचा पाया. अब श्रीलंका की टीम फॉलोऑन खेलते हुए दूसरी पारी में 14.3 ओवर में 1 विकेट पर 62 रन बना चुकी है. अभी टीम इंडिया श्रीलंका से 150 रन आगे हैं.
ये भी पढ़ें : एशियन गेम्स 2026 में टीम इंडिया कब और कहां किसके खिलाफ खेलेगी अपने मैच, शेड्यूल सामने आने से पूरी पिक्चर हुई साफ
सोनल दिनुषा ने भारत के खिलाफ रचा कीर्तिमान, जयसूर्या, संगकारा और जयवर्धने के बाद बना डाला ये रिकॉर्ड
देश दुनियां की खबरें पाने के लिए ग्रुप से जुड़ें,
#INA #INA_NEWS #INANEWSAGENCY
Copyright Disclaimer :->/b>Under Section 107 of the Copyright Act 1976, allowance is made for “fair use” for purposes such as criticism, comment, news reporting, teaching, scholarship, and research. Fair use is a use permitted by copyright statute that might otherwise be infringing., educational or personal use tips the balance in favor of fair use.
Credit By :-This post was first published on newsnationtv.com, we have published it via RSS feed courtesy of Source link,