Tach – ₹20,999 में आया Poco M8x 5G, 7,900mAh बैटरी और 120Hz स्क्रीन से मचेगा धमाल, 50MP कैमरा भी

पोको ने भारत में अपनी M8 सीरीज का नया स्मार्टफोन Poco M8x 5G लॉन्च कर दिया है. यह M8 लाइनअप का तीसरा मॉडल है. फोन में Snapdragon 4 Gen 5 प्रोसेसर, 7,900mAh की बड़ी बैटरी और 120Hz रिफ्रेश रेट वाला डिस्प्ले दिया गया है. कंपनी ने इसे तीन कलर ऑप्शन में पेश किया है और इसकी बिक्री अगले हफ्ते से शुरू होगी.
Poco M8x 5G के 4GB RAM + 128GB स्टोरेज मॉडल की कीमत ₹20,999 रखी गई है. वहीं 6GB RAM + 128GB वेरिएंट ₹22,999 में आएगा. कंपनी फोन पर ₹2,000 का डिस्काउंट भी दे रही है. इसकी बिक्री 27 अगस्त को दोपहर 12 बजे से शुरू होगी. ग्राहक इसे Flipkart और चुनिंदा रिटेल पार्टनर्स से खरीद सकेंगे.
फोन को Black, Blue और Leather Green कलर में पेश किया गया है. इसके रियर पैनल पर वेगन लेदर फिनिश दी गई है, जो इसे सामान्य बजट स्मार्टफोन से थोड़ा अलग लुक देती है.
120Hz डिस्प्ले और Snapdragon प्रोसेसर
Poco M8x 5G में 6.9 इंच का डिस्प्ले दिया गया है, जो 120Hz तक के Adaptive Refresh Rate को सपोर्ट करता है. बड़ी स्क्रीन और हाई रिफ्रेश रेट की वजह से वीडियो देखने, सोशल मीडिया इस्तेमाल करने और गेमिंग के दौरान स्क्रॉलिंग ज्यादा स्मूद रहने की उम्मीद है.
फोन में 4nm आधारित Snapdragon 4 Gen 5 Mobile Platform दिया गया है. इसमें 6GB तक RAM और 128GB स्टोरेज मिलती है. स्टोरेज को जरूरत पड़ने पर 1TB तक बढ़ाया जा सकता है.
7,900mAh की बड़ी बैटरी
फोन की सबसे खास खूबियों में इसकी 7,900mAh बैटरी शामिल है. यह 45W फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है और बॉक्स में 45W चार्जर भी दिया गया है.
Poco M8x 5G में 22.5W रिवर्स चार्जिंग भी मिलती है. इसका मतलब जरूरत पड़ने पर फोन से दूसरे कंपैटिबल डिवाइस को भी चार्ज किया जा सकता है.
50MP डुअल कैमरा और Android 16
कैमरा सेटअप की बात करें तो फोन के पीछे 50MP AI डुअल कैमरा दिया गया है. इसमें एक डेडिकेटेड फ्लिकर सेंसर भी है. कैमरा पोर्टेट मोड और डुअल जैसे फीचर्स को सपोर्ट करता है. सेल्फी और वीडियो कॉल के लिए 8MP का फ्रंट कैमरा मिलता है.
सॉफ्टवेयर के मामले में Poco M8x 5G एंड्रॉयड 16 पर बेस्ड HyperOS 3 पर चलता है. इसमें Google Gemini और सर्किल टू सर्च जैसे फीचर्स मिलते हैं. साथ ही शाओमी के इंटरकनेक्टिविटी फीचर्स भी दिए गए हैं, जिससे कंपैटिबल शाओमी डिवाइस के साथ कनेक्ट करना आसान होगा.
Source link