Political – Bengal Election: फॉर्म 6 पर BJP-TMC कार्यकर्ता भिड़े, चुनाव आयोग दफ्तर के बाहर झड़प- #INA

बंगाल में विधानसभा चुनाव की जंग के बीच बीजेपी और टीएमसी के बीच तनाव भी चरम पर है. इसकी बानगी आज चुनाव आयोग के दफ्तर के बाहर भी देखने को मिली. फॉर्म 6 को लेकर दोनों दलों के बीच झड़प हुई. नौबत हाथापाई तक पहुंच गई. बीजेपी कार्यकर्ताओं का आरोप है कि उनके साथ मारपीट की गई. वहीं टीएमसी समर्थकों का दावा है कि उनके साथ धक्का-मुक्की की गई. स्थिति को नियंत्रण में लाने के लिए केंद्रीय बलों की तैनाती की गई है. आलाधिकारी भी मौके पर पहुंचे हैं. इस पूरे मामले में बीजेपी का दावा है कि टीएमसी कार्यकर्ता प्रतिबंधित क्षेत्र में घुस गए थे.

टीएमसी कार्यकर्ताओं और समर्थकों का दावा है कि सिर पर तिलक लगाए एक व्यक्ति पूर्वी मेदिनीपुर के 400 फॉर्म-6 लेकर अंदर गया था. हमने उसे रंगे हाथों पकड़ा है. उसे गिरफ्तार किया जाना चाहिए. इसके बाद टीएमसी कार्यकर्ता धरने पर बैठ गए. एक कार्यकर्ता ने कहा, अगर उस व्यक्ति को गिरफ्तार नहीं किया गया तो हम यहीं बैठे रहेंगे. इसके बाद पुलिस आई और आरोपी को गिरफ्तार कर लिया.

पुलिस बैरिकेड के दोनों ओर कार्यकर्ताओं का जमावड़ा

इस घटना के बाद उत्तरी कोलकाता से भी बीजेपी कार्यकर्ता और समर्थक वहां पहुंच गए. दोनों दलों के कार्यकर्ता और समर्थक पुलिस बैरिकेड के दोनों ओर जमा हो गए. बीजेपी कार्यकर्ताओं का दावा है कि वो (टीएमसी कार्यकर्ता) वहां बैठकर गुंडागर्दी कर रहे हैं. एक कार्यकर्ता ने कहा, हम शुवेंदु दा के लिए आए हैं. टीएमसी के कार्यकर्ता वहां बैठकर गुंडागर्दी कर रहे हैं. ये लोग हमारे पार्टी कार्यकर्ताओं को प्रताड़ित कर रहे हैं.

दोनों पक्षों की नारेबाजी से तनाव और बढ़ा

इस घटना के साथ ही जैसे-जैसे समय बीता, स्थिति और भी तनावपूर्ण होती गई. एक तरफ टीएमसी तो दूसरी तरफ बीजेपी… दोनों पक्षों की ओर से नारेबाजी से तनाव बढ़ता गया. फिर टीएमसी कार्यकर्ताओं और समर्थकों पर बीजेपी कार्यकर्ताओं की बेरहमी से पिटाई करने का आरोप लगा.

अभिषेक बनर्जी ने लगाया था ये आरोप

बता दें कि बीते दिन यानी सोमवार को टीएमसी महासचिव अभिषेक बनर्जी ने आरोप लगाया था कि भारतीय जनता पार्टी फॉर्म-6 के जरिए मतदाताओं के नाम दर्ज कर रही है. ये सभी नए नाम बिहार-उत्तर प्रदेश के मतदाताओं के हैं. इसके बाद अभिषेक ने आयोग से सीसीटीवी फुटेज जारी करने की मांग की थी.

Bengal Election: फॉर्म 6 पर BJP-TMC कार्यकर्ता भिड़े, चुनाव आयोग दफ्तर के बाहर झड़प


देश दुनियां की खबरें पाने के लिए ग्रुप से जुड़ें,

#INA #INA_NEWS #INANEWSAGENCY
Copyright Disclaimer :-Under Section 107 of the Copyright Act 1976, allowance is made for “fair use” for purposes such as criticism, comment, news reporting, teaching, scholarship, and research. Fair use is a use permitted by copyright statute that might otherwise be infringing., educational or personal use tips the balance in favor of fair use.
Credit By :-This post was first published on https://www.tv9hindi.com/, we have published it via RSS feed courtesy of Source link,

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Close
Crime
Social/Other
Business
Political
Editorials
Entertainment
Festival
Health
International
Opinion
Sports
Tach-Science
Eng News