राजस्थान समेत 9 राज्यों में बारिश घटी:श्रीगंगानगर का पारा 42°C, देश के 70% हिस्से से मानसूनी बादल गायब; प्रयागराज-ऋषिकेश में गंगा का लेवल बढ़ा- INA NEWS

देश के लगभग 70% हिस्से से मानसून के बादल गायब हो गए हैं। खासतौर पर राजस्थान, दिल्ली-NCR, पश्चिमी मध्यप्रदेश, गुजरात, महाराष्ट्र, तेलंगाना, केरल, कर्नाटक में अगले 5 दिन तक बारिश की संभावना भी कम है। बारिश रुकने से मध्यप्रदेश, दिल्ली, पश्चिमी उत्तर प्रदेश समेत उत्तर भारत के राज्यों में तापमान बढ़ गया। राजस्थान के श्रीगंगानगर में तापमान 42 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। हालांकि कुछ हिस्सों में शनिवार को भारी बारिश हुई। उत्तराखंड और हिमाचल प्रदेश सबसे ज्यादा प्रभावित हुए। दोनों राज्यों में लैंडस्लाइड की वजह से कुल 440 सड़कें बंद हो गईं। मौसम विभाग के मुताबिक पूर्वी उत्तर प्रदेश, बिहार और मेघालय में बहुत ज्यादा बारिश हुई। पहाड़ों पर हो रही बारिश से मैदानी इलाकों में गंगा का जलस्तर बढ़ने लगा है। प्रयागराज-ऋषिकेश से तस्वीरें भी सामने आईं हैं। शनिवार देर शाम जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में बादल फटा। अवूरा और देहवाथु के इलाकों में अचानक तेज बारिश हुई, इससे एक नाले में बाढ़ आ गई। 6 होटल डूब गए। फिलहाल किसी के मारे जाने की खबर नहीं हैं। वहीं, बात रविवार के मौसम की करें तो 9 राज्यों में बारिश की संभावना कम है। आंध्र प्रदेश में हीटवेव का अलर्ट है। उत्तराखंड, हिमाचल और जम्मू-कश्मीर में बारिश से लैंडस्लाइड की घटनाएं हो सकती हैं। देशभर से मौसम की तस्वीरें… शिमला, ऋषिकेश और जशपुर में छाया कोहरा बारिश के कारण उत्तर भारत के राज्यों में तापमान भी तेजी से कम हुआ है। शनिवार की सुबह और शाम शिमला, ऋषिकेश में कोहरा छाया रहा। यहां विजिबिलिटी 50 मीटर से कम दर्ज की गई। इधर, छत्तीसगढ़ के जशपुर जिले में शनिवार को दिनभर रुक-रुककर बारिश होती रही। बारिश के कारण सन्ना की पहाड़ी घाटियों में घने कोहरे के कारण दृश्यता (विजिबिलिटी) घटकर 7 मीटर से भी कम रह गई है। मौसम से जुड़े भास्कर के 3 कार्टून… देशभर के मौसम के बारे में जानने के लिए नीचे ब्लॉग से गुजर जाइए…

Source link
यह पोस्ट सबसे पहले भस्कर डॉट कोम पर प्रकाशित हुआ हमने भस्कर डॉट कोम के सोंजन्य से आरएसएस फीड से इसको रिपब्लिश करा है |

Back to top button