School Holiday Holi 2026: यूपी में कब से कब तक बंद रहेंगे स्कूल? होली पर जारी हुआ नया शेड्यूल
.webp?w=1200&resize=1200,630&ssl=1)
School Holiday Holi 2026: इस वर्ष होली किस दिन मनाई जाएगी. इसको लेकर लगातार कंफ्यूजन चल रहा है. दिल्ली में इस समय बच्चों की परीक्षाएं चल रही हैं. ऐसे में दिल्ली में 4 मार्च को स्कूल बंद है. वहीं, यूपी में योगी सरकार ने होली के उपलक्ष्य पर पूरे तीन दिनों तक स्कूल बंद करने के निर्देश जारी किए हैं. उत्तर प्रदेश में इन तीन दिनों को आधिकारिक अवकाश के रूप में घोषित किया है. इस दौरान स्कूल और दफ्तर दोनों बंद रहने वाले हैं. आइए जानते हैं शेड्यूल.
यूपी में आज खुले स्कूल-बैंक
बता दें कि उत्तर प्रदेश में आज यानी शनिवार के दिन भी स्कूल और दफ्तरों को खोला गया है. जबकि शनिवार-रविवार को स्कूल और ऑफिंस बंद रहते हैं. CMO ने नए आदेश को जारी करते हुए आज वर्किंग डे की घोषणा की है. साथ ही होली के लिए भी शेड्यूल जारी किया है.
ये भी पढ़ें- Holi 2026: होली के बाद स्किन और बालों की ऐसे करें देखभाल, डर्मेटोलॉजिस्ट ने बताए रिकवरी के टिप्स
2 मार्च से 4 मार्च तक होली की छुट्टी
CMO ने घोषणा की है कि राज्य में शनिवार को कार्यदिवस होगा. इसके साथ ही 2 मार्च से 4 मार्च तक छुट्टी रहेगी. यानी मार्च के पहले सप्ताह में पहले तीन दिनों तक अवकाश रहेगा. वहीं, 1 मार्च को रविवार है. इस प्रकार सभी को पूरे 4 दिन का ब्रेक मिल रहा है. UP सरकार के एकेडमिक कैलेंडर के मुताबिक, 1 मार्च (रविवार), 2 मार्च (सोमवार- होलिका दहन) और 4 मार्च (बुधवार- रंगों वाली होली) के लिए छुट्टियां पहले से तय हैं. मगर अब 3 मार्च (मंगलवार) को भी होली की छुट्टी की घोषणा की गई है.
बिहार में कितने दिन बंद रहेंगे स्कूल?
बिहार में होली के लिए दो दिन की छुट्टी की घोषणा हुई है. 3 और 4 मार्च को स्कूल बंद रहेंगे. वहीं, कुछ स्कूलों में 2 मार्च को भी छुट्टी रहेगी. इसके अलावा, दिल्ली-NCR में प्राइवेट स्कूलों की 3-4 मार्च को अवकाश रहेगा.
इन राज्यों में कब बंद है स्कूल?
होली के लिए राजस्थान, पंजाब और हरियाणा में भी स्कूल बंद रहेंगे. अधिकतर स्कूलों में सोमवार से बुधवार तक अवकाश दिया गया है. हालांकि, कुछ स्कूलों में मंगलवार और बुधवार को ही छुट्टी दी गई है. हरियाणा और पंजाब में 4 मार्च को गैजेटेड हॉलिडे दिया गया है. गुजरात, महाराष्ट्र, ओडिशा, छत्तीसगढ़, अरुणाचल प्रदेश, मेघालय और जम्मू और कश्मीर में भी 3 और 4 मार्च को होली की छुट्टी रहेगी.
ये भी पढ़ें- National Science Day Theme 2026: क्यों मनाया जाता है राष्ट्रीय विज्ञान दिवस? जानें इस साल की थीम और महत्व
School Holiday Holi 2026: यूपी में कब से कब तक बंद रहेंगे स्कूल? होली पर जारी हुआ नया शेड्यूल
देश दुनियां की खबरें पाने के लिए ग्रुप से जुड़ें,
#INA #INA_NEWS #INANEWSAGENCY
Copyright Disclaimer :-Under Section 107 of the Copyright Act 1976, allowance is made for “fair use” for purposes such as criticism, comment, news reporting, teaching, scholarship, and research. Fair use is a use permitted by copyright statute that might otherwise be infringing., educational or personal use tips the balance in favor of fair use.
Credit By :-This post was first published on newsnationtv.com, we have published it via RSS feed courtesy of Source link,
.webp?w=220&resize=220,150&ssl=1)






.webp?w=390&resize=390,220&ssl=1)
