प्रभारी सचिव ने विभिन्न विकास योजनाओं की समीक्षा की..बिहार मुख्यमंत्री उद्यमी योजना के लाभुकों के साथ हुआ संवाद।

संवाददाता-राजेन्द्र कुमार ।

हाजीपुर, 27 दिसंबर। वैशाली के प्रभारी सचिव-सह – सचिव, उद्योग विभाग श्रीमती वंदना प्रेयषी ने आज वैशाली जिला के परिभ्रमण के क्रम में विभिन्न विकास योजनाओं के प्रगति की समीक्षा की साथ ही उन्होंने क्षेत्र भ्रमण भी किया। समाहरणालय सभागार में आयोजित समीक्षा बैठक में प्रभारी सचिव ने पंचायत सरकार भवन, मुख्यमंत्री उद्यमी योजना, प्रत्येक पंचायत में खेल मैदान, हर घर नल जल योजना समेत अनेकों योजनाओं की समीक्षा की।

समीक्षा बैठक में प्रभारी जिला पदाधिकारी श्री विनोद कुमार सिंह, पुलिस अधीक्षक श्री हर किशोर राय, निदेशक (तकनीकी), उद्योग श्री शेखर आनंद, डीडीसी श्री कुंदन कुमार, एसडीएम,हाजीपुर श्री रामबाबू बैठा, एसडीएम, महुआ श्री किशलय कुशवाहा, निदेशक, डीआरडीए श्री अजीत कुमार, महा प्रबंधक, जिला उद्योग केंद्र और बियाडा समेत सभी जिला स्तरीय पदाधिकारी मौजूद थे।

Auto Draft INA News
Auto Draft INA News

प्रभारी सचिव ने कहा कि राजस्व प्रशासन में पारदर्शिता बहुत जरूरी है। साथ ही उन्होंने जल जीवन हरियाली, मुख्यमंत्री ग्राम संपर्क योजना, मुख्यमंत्री सोलर स्ट्रीट लाइट योजना आदि की भी समीक्षा की और संबंधित पदाधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए। उद्योग सचिव ने मुख्यमंत्री उद्यमी योजना एवं बिहार लघु उद्यमी योजना के लाभुकों के साथ संवाद भी किया गया और पाया गया कि इस योजना के लाभुक बेहतर ढंग से कार्य कर रहे हैं। लाभुकों द्वारा क्रेडिट लिंकेज की चर्चा की गई।

इसके पहले प्रभारी सचिव ने नगवां ग्राम का भ्रमण किया। इसके साथ ही नए प्रस्तावित औद्योगिक क्षेत्र की भूमि अधिग्रहण हेतु महुआ, राजापाकर और जंदाहा प्रखंड के चयनित स्थल का भी पदाधिकारियों के साथ निरीक्षण किया गया। उन्होंने गोरौल औद्योगिक केंद्र , मेसर्स ओसवाल लॉजिस्टिक पार्क एवं हाजीपुर इंडस्ट्रियल एरिया का भी निरीक्षण किया। उद्योग सचिव ने जिला उद्योग केंद्र, हाजीपुर का भी निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान सभी विभागीय पदाधिकारी और क्षेत्रीय पदाधिकारी मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button