हिमाचल में अब तक 369 की मौत, 38 लापता:पंजाब में वंदे भारत समेत 18 ट्रेन कैंसिल; वैष्णो देवी लैंडस्लाइड के 24 मृतकों की पहचान हुई- INA NEWS

हिमाचल प्रदेश में लगातार बारिश और बाढ़ के कारण राज्य के इन्फ्रास्ट्रक्चर को काफी नुकसान हुआ है। करीब 1400 करोड़ रुपए की सड़कें, पुल आदि टूट गए हैं। राज्य में अब तक 310 लोगों की मौत हो चुकी है। वहीं, 369 लोग घायल हैं और 38 लापता हैं। 1240 से ज्यादा घरों को नुकसान पहुंचा है। इनमें 331 घर पूरी तरह से टूट चुके हैं। पंजाब में भारी बारिश के कारण नई दिल्ली-कटरा वंदे भारत समेत 18 ट्रेनें अगले आदेश तक कैंसिल कर दी गईं। रिजर्वेशन टिकट वाले पैसेंजर्स का पूरा पैसा रिफंड किया जाएगा। वहीं, जम्मू-कश्मीर में बारिश से जुड़ी दुर्घटनाओं में 41 लोगों की मौत हो गई। वैष्णो देवी लैंडस्लाइड में जान गंवाने वाले 34 लोगों में से 24 की पहचान हो गई है। इनमें से 14 महिलाएं हैं। पीड़ित राजस्थान, मध्य प्रदेश, उत्तर प्रदेश, पंजाब और महाराष्ट्र के हैं। 10 अज्ञात मृतकों में चार महिलाएं हैं। नॉर्दर्न रेलवे ने जम्मू और कटरा से आने-जाने वाली 58 ट्रेनें रद्द कर दी गईं। देशभर में बाढ़-बारिश की तस्वीरें… देशभर के राज्यों में बारिश का डेटा, मैप से समझें… राज्यों में बारिश का हाल शहरों में बारिश का डेटा

Source link
यह पोस्ट सबसे पहले भस्कर डॉट कोम पर प्रकाशित हुआ हमने भस्कर डॉट कोम के सोंजन्य से आरएसएस फीड से इसको रिपब्लिश करा है |

Back to top button