नारनौल में खड़ी गाड़ी का दिल्ली में चालान:नेट पर नंबर रूटीन चेक किया ताे पता चला, मालिक बोला- कभी गाड़ी दिल्ली नहीं ले गया- INA NEWS

हरियाणा के नारनौल में खड़ी हुई गाड़ी का चालान दिल्ली में कट गया। चालान दिल्ली में यातायात पुलिस द्वारा काटा गया है। इतना ही नहीं चालान में गाड़ी को क्रेन द्वारा उठाया जाना दिखाया गया है। यह मामला कोर्ट में भी जा चुका, मालिक को इसकी जानकारी गाड़ी के नंबर रूटीन में नेट पर चेक करने पर लगी। अब गाड़ी मालिक ने इसकी शिकायत पुलिस से की है। पुलिस को दी गई शिकायत में मोहल्ला कैलाश नगर रेवाडी रोड के नितिन शर्मा ने बताया कि उसके पास एक टाटा पंच गाड़ी है। जिसका नंबर एचआर 35 वी 1785 है। यह गाड़ी उसकी पत्नी विजय लक्ष्मी के नाम से है। उसने जब से गाड़ी ली है, उसके बाद से कभी भी वह दिल्ली नहीं गया है। लेकिन आज जब वह नेट पर अपनी गाड़ी के नंबर डालकर स्टेटस चेक कर रहा था तो उसे पता चला कि उसकी गाड़ी का दिल्ली में चालान कटा हुआ है। इस पर उसे बड़ा आश्चर्य हुआ। पुलिस को दी गई शिकायत में उसने बताया है कि उसके अलावा उसकी गाड़ी को अन्य कोई भी व्यक्ति चलाता नहीं है, जबकि जो चालान कटा हुआ है, उसमें ड्राइवर का नाम दीपक यादव है। जिसका राजस्थान का लाइसेंस है। इतना ही नहीं दिल्ली पुलिस द्वारा यह चालान कोर्ट में भी पेश किया जा चुका है। आरोपी के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग
पुलिस को दी गई शिकायत में नितिन शर्मा ने इस मामले में आरोपी दीपक यादव के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग की है। जिसके लाइसेंस नंबर भी चालान में दर्शाए गए हैं।

Source link
यह पोस्ट सबसे पहले भस्कर डॉट कोम पर प्रकाशित हुआ हमने भस्कर डॉट कोम के सोंजन्य से आरएसएस फीड से इसको रिपब्लिश करा है |

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button