Sport : ईशान किशन के पास इतिहास रचने का मौका, इतना रन बनाते ही इस मामले में बन जाएंगे नंबर-1 भारतीय #INA

Ishan Kishan Record: भारत और वेस्टइंडीज के बीच जारी 5 मैचों की टी20 सीरीज अपने रोमांचक मोड़ पर है. चौथे टी20 मैच जीतकर मेहमान वेस्टइंडीज ने सीरीज में 2-2 की बराबरी कर ली थी. अब भारत और वेस्टइंडीज के बीच खेला जाने वाला पांचवा और आखिरी मुकाबला निर्णायक होगा. यह मुकाबला 17 अक्टूबर को बेंगलुरु के एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में खेला जाएगा. इस मैच में भारतीय टीम के स्टार विकेटकीपर बल्लेबाज ईशान किशन के पास इतिहास रचने का मौका होगा. बता दें कि ईशान सिर्फ 37 रन बनाते ही सूर्यकुमार यादव का रिकॉर्ड ध्वस्त कर देंगे और एक मामले में भारत के नंबर-1 बल्लेबाज बन जाएंगे. इसके अलावा वो 2000 रन के भी करीब हैं.
ईशान किशन के पास इतिहास रचने का मौका
ईशान किशन एक कैलेंडर वर्ष में भारत की तरफ से सबसे अधिक टी20 इंटरनेशनल रन बनाने के रिकॉर्ड के बेहद करीब हैं. साल 2022 में सूर्या ने 1164 रन बनाए थे, जबकि ईशान इस साल अब तक 1128 रन ठोक चुके हैं. अब ईशान किशन को यह महारिकॉर्ड अपने नाम करने के लिए सिर्फ 37 रनों की और दरकार है. ईशान इतने रन बनाते ही सूर्या का रिकॉर्ड ध्वस्त कर देंगे और एक कैलेंडर वर्ष में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले भारतीय खिलाड़ी बन जाएंगे. ईशान इस साल कमाल की फॉर्म में हैं और 1 शतक के साथ 7 अर्धशतक लगा चुके हैं.
🚨Players Who Hit the Most Sixes in a Calendar Year🚨
⦿ 69 Abhishek Sharma : 2026*
⦿ 51 Ishan Kishan : 2026*…seee more— DAVID (@1DAVID92) October 17, 2026
76 रन बनाते ही 2000 रन पूरे करेंगे ईशान
ईशान किशन अंतरराष्ट्रीय टी20 क्रिकेट में 2000 रन पूरे करने के बेहद करीब हैं. 65 टी20 इंटरनेशनल पारियों में 1924 रन बना चुके ईशान को इस आंकड़े को छूने के लिए अब सिर्फ 76 रनों की दरकार है. वेस्टइंडीज के खिलाफ होने वाले पांचवें टी20 मैच में यदि उनका बल्ला चलता है, तो वह भारत के लिए 2000 टी20 इंटरनेशनल रन बनाने वाले चुनिंदा बल्लेबाजों की फेहरिस्त में शामिल हो जाएंगे. अब तक रोहित शर्मा, विराट कोहली, सूर्यकुमार यादव, हार्दिक पांड्या, केएल राहुल और अभिषेक शर्मा जैसे दिग्गज ही भारत के लिए इस जादुई आंकड़े तक पहुंच पाए हैं.
– Dropped from India.
– Perfomed in domestics.
– Comeback in Team India.
– Hundred in ODIs & T20I.
– 2nd Most runs in 2026 T20 WC
– Captain in IPL
– Won SMAT & Duleep Trophy as Captain
– No.1 T20I Batter.
– Vice Captain of India ODI team.2026 IS BELONGS TO ISHAN KISHAN. 🙇♂️🌟 pic.twitter.com/rGerSIqboA
— Tanuj (@ImTanujSingh) October 17, 2026
भारतीय विकेटकीपरों में दूसरे नंबर पर ईशान
टी20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले भारतीय विकेटकीपरों की लिस्ट में ईशान किशन दूसरे पायदान पर काबिज हैं. इस मामले में केएल राहुल 68 पारियों में 2265 रन बनाकर शीर्ष पर बने हुए हैं. जबकि ईशान ने अब तक 65 पारियों में 1924 रन जोड़े हैं. वहीं, संजू सैमसन 68 पारियों में 1719 रनों के साथ इस सूची में तीसरे स्थान पर आते हैं. ईशान जिस तरह की फॉर्म में हैं, वह जल्द ही राहुल के रिकॉर्ड को भी चुनौती दे सकते हैं.
अभिषेक शर्मा के पास भी होगा बड़ा कीर्तिमान बनाने का मौका
वेस्टइंडीज के खिलाफ पांचवें टी20 मुकाबले में सिर्फ ईशान किशन ही नहीं, बल्कि अभिषेक शर्मा भी इतिहास रच सकते हैं. साल 2026 में अभिषेक अब तक कमाल की फॉर्म में रहे हैं और 950 टी20 रन बना चुके हैं. अगर पांचवे मैच में उनके बल्ले से 50 रन और निकलते हैं, तो वह एक कैलेंडर वर्ष में 1000 टी20 रन पूरे करने वाले भारत के तीसरे बल्लेबाज बन जाएंगे. ऐसे में यह निर्णायक मैच इन दोनों युवा सितारों के लिए बेहद यादगार साबित हो सकता है.
यह भी पढ़ें: मुंबई इंडियंस के फैंस के लिए बड़ी खबर, हेड कोच महेला जयवर्धने ने दिया इस्तीफा, जानें क्या है वजह
ईशान किशन के पास इतिहास रचने का मौका, इतना रन बनाते ही इस मामले में बन जाएंगे नंबर-1 भारतीय
देश दुनियां की खबरें पाने के लिए ग्रुप से जुड़ें,
#INA #INA_NEWS #INANEWSAGENCY
Copyright Disclaimer :->/b>Under Section 107 of the Copyright Act 1976, allowance is made for “fair use” for purposes such as criticism, comment, news reporting, teaching, scholarship, and research. Fair use is a use permitted by copyright statute that might otherwise be infringing., educational or personal use tips the balance in favor of fair use.
Credit By :-This post was first published on newsnationtv.com, we have published it via RSS feed courtesy of Source link,