Sport : कल कितने बजे से खेला जाएगा टीम इंडिया का मुकाबला, जानिए नए अध्याय के पहले मैच ही हर छोड़ी बड़ी डिटेल्स #INA

IND W vs ZIM W : भारतीय महिला क्रिकेट के नए अध्याय की शुरुआत होने वाली है. जिम्बाब्वे विमेंस क्रिकेट टीम के साथ तीन मैचों की टी20 सीरीज का आगाज होने वाला है. इस सीरीज का पहला मुकाबला कल खेला जाने वाला है. भारत और जिम्बाब्वे के बीच पहला टी20 मैच 16 अक्टूबर यानी शुक्रवार को खेला जाने वाला है. इस मुकाबले में पहली बार बतौर नियमित कप्तान स्मृति मंधाना भारतीय महिला क्रिकेट टीम की कप्तानी करती हुई नजर आने वाली हैं. क्योंकि हरमप्रीत कौर अब सिर्फ खिलाड़ी के तौर पर कप्तानी छोड़ने के बाद भारत के लिए खेलते हुई नजर आएंगी. ये मैच कहां और कितने बजे से शुरू होगा आइए जानते हैं.
दरअसल, हाल ही में भारतीय क्रिकेट टीम की लगभग 10 सालों तक कप्तानी करने के बाद हरमप्रीत कौर ने अपना पद छोड़ दिया है. अब वो टीम इंडिया में सिर्फ एक खिलाड़ी के तौर पर शामिल हैं. उन्होंने कप्तानी छोड़ दी है. उनके बाद स्मृति मंधाना का टीम इंडिया का कप्तान बना दिया गया है. वहीं शेफाली वर्मा को टी20 में और दीप्ति शर्मा को वनडे में टीम का उपकप्तान बनाए गए हैं. अब कल मंधाना जिम्बाब्वे के खिलाफ टीम इंडिया की कप्तानी करेंगी.
Run-up ▶️ Load ▶️ Deliver ✅
𝘽𝙤𝙬𝙡𝙚𝙧𝙨’ 𝙙𝙖𝙮 𝙤𝙪𝙩 𝙞𝙣 𝙍𝙖𝙞𝙥𝙪𝙧 🎯#TeamIndia | #INDvZIM | @mflone_ pic.twitter.com/hAqs0XEwjU
— BCCI Women (@BCCIWomen) October 14, 2026
कल कितने बजे से खेला जाएगा मैच
भारतीय महिला क्रिकेट टीम और जिम्बाब्वे महिला क्रिकेट टीम के बीच पहला टी20 मुकाबला शाम को खेला जाएगा. इन दोनों टीमों के बीच होने वाले इस मैच की शुरुआत शाम 7:00 होगी. वहीं इस मैच का टॉस 6:30 पर किया जाएगा. ऐसे में इंडियन क्रिकेट फैंस इस मुकाबले का मजा शाम के समय ले पाएंगे. जहां उन्हें शेफाली और ऋचा घोष के साथ-साथ कई युवा बल्लेबाजों को भी खेले हुए देखने का मौका मिलेगा.
कहां खेला जाएगा भारत-जिम्बाब्वे का मैच
भारतीय महिला क्रिकेट टीम ये मुकाबला छत्तीसगढ़ में खेलने वाली है. भारत और जिम्बाब्वे की महिला टीमों के बीच छत्तीसगढ़ में टक्कर होने वाली है. इन दोनों टीमों के बीच मुकाबला छत्तीसगढ़ के रायपुर स्थिति शहीद वीर नारायण सिंह इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाएगा. इस मुकाबले में टीम इंडिया की ओर से युवा बल्लेबाज अनुष्का शर्मा और निक्की प्रसाद खेलने के लिए मैदान पर उतरेंगे.
A solid session ✅
📸 𝙎𝙣𝙖𝙥𝙨𝙝𝙤𝙩𝙨 from Raipur as #TeamIndia get ready for the 1️⃣st #INDvZIM T20I 👊@mflone_ pic.twitter.com/IHKIY4oigd
— BCCI Women (@BCCIWomen) October 14, 2026
कहां होगा इस मुकाबले का प्रसारण
भारत और जिम्बाब्वे की महिला क्रिकेट टीम के बीच होने वाला पहला टी20 मुकाबला स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क पर खेला जाएगा. इस मैच का लाइव प्रसारण स्टार स्पोर्ट्स 1, स्टार स्पोर्ट्स 2 और स्टार स्पोर्ट्स 3 पर किया जाएगा. इसके अलावा इस मैच की लाइव स्ट्रीमिंग जियोहॉटस्टार ऐप पर होगी. इस मैच की लाइव स्ट्रीमिंग को आप जियोहॉटस्टार की वेबसाइट पर जाकर भी देख सकते हैं. वहीं इस मुकाबले का फ्री में प्रसारण डीडी स्पोर्ट्स पर किया जाएगा, जहां फ्री डीश पर आप इस मैच का आनंद उठा सकते हैं. तो आप इस मुकाबले का मजा इन चैनल्स और ऐप पर ले सकते हैं.
Stepping up . lead #TeamIndia! 🫡
𝐒𝐤𝐢𝐩𝐩𝐞𝐫 𝐒𝐦𝐫𝐢𝐭𝐢 🧢
Full interview coming 🔜 on https://t.co/RSFMap5fvv@mandhana_smriti | #INDvZIM | @mflone_ pic.twitter.com/h5dP1qCMbU
— BCCI Women (@BCCIWomen) October 15, 2026
टीम इंडिया का टी20 स्क्वाड
स्मृति मंधाना (कप्तान), शैफाली वर्मा (उपकप्तान), निकी प्रसाद, हरमनप्रीत कौर, अनुष्का शर्मा, ऋचा घोष (विकेटकीपर), जी कमलिनी (विकेटकीपर), दीप्ति शर्मा, प्रेमा रावत, श्री चरणी, नंदनी शर्मा, क्रांति गौड़, अरुंधति रेड्डी, जिंतीमानी कलिता, मिन्नू मणि.
ये भी पढ़ें : ‘खराब पारी खेली और जाल में फंस गए…’ टीम इंडिया की हार पर फूटा गावस्कर का गुस्सा, बैटर्स और बॉलर्स को लेकर ये क्या बोल गए?
कल कितने बजे से खेला जाएगा टीम इंडिया का मुकाबला, जानिए नए अध्याय के पहले मैच ही हर छोड़ी बड़ी डिटेल्स
देश दुनियां की खबरें पाने के लिए ग्रुप से जुड़ें,
#INA #INA_NEWS #INANEWSAGENCY
Copyright Disclaimer :->/b>Under Section 107 of the Copyright Act 1976, allowance is made for “fair use” for purposes such as criticism, comment, news reporting, teaching, scholarship, and research. Fair use is a use permitted by copyright statute that might otherwise be infringing., educational or personal use tips the balance in favor of fair use.
Credit By :-This post was first published on newsnationtv.com, we have published it via RSS feed courtesy of Source link,