Sport : 'कोई लाइन क्रॉस करेगा तो…', यशस्वी जायसवाल का आया पहला रिएक्शन, बताया क्यों आ गया था श्रीलंकाई खिलाड़ी पर गुस्सा #INA

Yashasvi Jaiswal First Reaction After First Day Fight With: भारत और श्रीलंका के बीच खेले जा रहे कोलंबो टेस्ट मैच के पहले दिन यशस्वी जायसवाल की श्रीलंकाई गेंदबाज लसिथ फर्नांडो से लड़ाई हो गई थी. इसके बाद से ही हर तरफ इसी बारे में चर्चा हो रही है. हर कोई कयास लगा रहा है कि आखिर फर्नांडो ने क्या कहा था? साथ ही कई दिग्गज यशस्वी जायसवाल को उनसे भिड़ने के लिए गलत भी ठहरा रहे हैं. हालांकि, अब इन सबके बीच यशस्वी ने अपना पहला रिएक्शन दे दिया है और बताया कि उन्हें गुस्सा आखिर क्यों आया.

यशस्वी जायसवाल ने क्या कहा?

भारतीय क्रिकेट टीम के स्टार सलामी बल्लेबाज यशस्वी जायसवाल ने आखिरकार चुप्पी तोड़ दी है और श्रीलंकाई गेंदबाज असिथा फर्नांडो पर क्यों गुस्सा आया. इस बारे में हर्षा भोगले ने बात की और कहा कि क्या यशस्वी ने लाइन क्रॉस की. इसपर यशस्वी जायसवाल ने रिएक्ट किया. उन्होंने लिखा- अगर आपको कुछ मालूम न हो, तो उसमें अपना फैसला न सुनाएं. अगर कोई लाइन क्रॉस करेगा, तो उसे ये पता होना चाहिए कि ये इंडिया लड़ेगा और जवाब भी देगा.

क्या है पूरा मामला?

असिथा फर्नांडो के ओवर में 3 बैक टू बैक चौके लगाने के बाद यशस्वी जायसवाल आखिरी गेंद पर आउट हो गए. जब यशस्वी पवेलियन की तरफ लौट रहे थे, तब गेंदबाज अपनी टीम के साथ विकेट का जश्न मना रहा था. पहले तो बोल्ड होने के बाद यशस्वी आराम से पवेलियन की तरफ जा रहे थे.

तभी उन्हें आउट करने वाले श्रीलंकाई गेंदबाज असिथा फर्नांडो ने उन्हें कुछ कह दिया, जिसे सुनकर यशस्वी भड़क गए और उन्होंने तुरंत पीछे मुड़कर जवाब दिया और असिथा की ओर बढ़े. दोनों के बीच बहस इतनी बढ़ गई कि वो अपने हेड से हेड टकराने लगे. हालांकि, मुद्दा बढ़ने से पहले श्रीलंका के अनुभवी खिलाड़ी कामिंदु मेंडिस ने बीच में आकर दोनों खिलाड़ियों को अलग किया और यशस्वी को वापस पवेलियन की ओर भेजा. इस वाक्ये का वीडियो सोशल मीडिया पर काफी तेजी से वायरल हो रहा है.

यशस्वी जायसवाल के जवाब पर यूजर्स ने किए कमेंट

ये भी पढ़ें: IND VS SL: बारिश खराब न कर दे भारत-श्रीलंका टेस्ट के दूसरे दिन का खेल? जानिए आज कैसा रहेगा कोलंबो का मौसम

'कोई लाइन क्रॉस करेगा तो…', यशस्वी जायसवाल का आया पहला रिएक्शन, बताया क्यों आ गया था श्रीलंकाई खिलाड़ी पर गुस्सा





देश दुनियां की खबरें पाने के लिए ग्रुप से जुड़ें,

#INA #INA_NEWS #INANEWSAGENCY

Copyright Disclaimer :->/b>Under Section 107 of the Copyright Act 1976, allowance is made for “fair use” for purposes such as criticism, comment, news reporting, teaching, scholarship, and research. Fair use is a use permitted by copyright statute that might otherwise be infringing., educational or personal use tips the balance in favor of fair use.
Credit By :-This post was first published on newsnationtv.com, we have published it via RSS feed courtesy of Source link,

Back to top button