Sport : कौन हैं आकृति अग्रवाल? जिन्होंने 26 दिन पहले पृथ्वी शॉ से तोड़ी थी सगाई, अब फिर थामा हाथ #INA

Who is Akriti Agarwal: भारतीय क्रिकेटर पृथ्वी शॉ (Prithvi Shaw) और सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर आकृति अग्रवाल एक बार फिर चर्चा में हैं. दोनों ने कुछ समय पहले सगाई तोड़ने का फैसला किया था, लेकिन अब उनके रिश्ते में सुलह की खबर सामने आई है. आकृति ने खुद सोशल मीडिया पर बताया कि वो दूसरों की बातों में आ गई थी और जल्दबाजी में फैसला ले लिया था. अब दोनों ने आपस में बातचीत करके अपने मतभेद दूर कर लिए हैं. ऐसे में लोग जानना चाह रहे हैं कि आखिर आकृति अग्रवाल कौन हैं और क्या करती हैं.

कौन हैं आकृति अग्रवाल?

आकृति अग्रवाल  (Akriti Agarwal) सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर, कंटेंट क्रिएटर और एक्ट्रेस हैं. उनका जन्म 2 मई 2003 को लखनऊ में हुआ था. बाद में वो अपने परिवार के साथ मुंबई आ गई थी. आकृति सोशल मीडिया पर फैशन, डांस, लाइफस्टाइल और एंटरटेनमेंट से जुड़े वीडियो शेयर करती रहती हैं. कोरोना महामारी के दौरान उन्होंने वीडियो बनाना शुरू किया था और धीरे-धीरे उनके वीडियो लोगों के बीच पॉपुलर हो गए थे, जिसके बाद उनकी फैन फॉलोइंग बढ़ गई थी. इसके बाद उन्होंने एक्टिंग की दुनिया में भी कदम रखा. उन्होंने तेलुगु फिल्म ‘त्रिमुख’ और टीवी शो ‘छोटी सरदारनी’ में भी काम किया है.

View this post on Instagram

A post shared by AKRITI AGARWAL (@akritiagarwal7)

पृथ्वी शॉ के साथ चर्चा में रिश्ता

आकृति अग्रवाल और पृथ्वी शॉ काफी समय से एक दूसरे को डेट कर रहे हैं. दोनों के  रिश्ते की चर्चा तब तेज हुई, जब दोनों की साथ में तस्वीरें सोशल मीडिया पर सामने आने लगी थी. इसके बाद इस साल मार्च 2026 में दोनों ने सगाई कर ली थी और फोटोज शेयर कर फैंस संग अपना रिस्ता एक्सेप्ट किया था. हालांकि, कुछ महीनों बाद उनके रिश्ते में अनबन की खबरें सामने आने लगीं थी. कहा जाने लगा था कि पृथ्वी ने आकृति को धोखा दिया है.

View this post on Instagram

A post shared by PRITHVI PANKAJ SHAW (@prithvishaw)

 

ये भी पढ़ें- रणबीर कपूर की ‘Ramayana’ में अनुपम खेर की एंट्री, जटायु के किरदार को देंगे अपनी आवाज

आकृति ने पिछले महीने तोड़ दी थी सगाई

रिश्ते में चल रही अनबन की खबरों के बीच पिछले महीने 17 सितंबर 2026 को आकृति ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट शेयर कर  पृथ्वी शॉ से अलग होने की बात कही थी. उन्होंने बताया था कि दोनों के फ्यूचर को लेकर सोच और परिस्थितियां अलग थीं. इसी वजह से उन्होंने आपसी सहमति से सगाई खत्म करने का फैसला किया. उस समय आकृति ने लोगों से उनकी पर्सनल लाइफ का सम्मान करने और अलग होने की वजहों पर अटकलें नहीं लगाने की अपील भी की थी.

View this post on Instagram

A post shared by AKRITI AGARWAL (@akritiagarwal7)

अब फिर साथ आए पृथ्वी शॉ और आकृति

सगाई टूटने के 26 दिन बाद अब आकृति ने फिर से पृथ्वी का हाथ थाम लिया है. उन्होंने अपने फैसले को लेकर खुलकर बात की और बताया कि उस समय वो अपने आसपास के लोगों की बातों से प्रभावित हो गई थीं. उन्हें लगा कि दूसरे लोग उनके रिश्ते को उनसे बेहतर समझते हैं. आकृति ने पोस्ट में लिखा- ‘मैंने उन लोगों की सलाह पर रिश्ता तोड़ लिया था, जो हमारे रिश्ते को बेहतर समझते थे. मैं उस समय गुमराह हो गई थी. मैं उस फैसले की जिम्मेदार हूं. अब हम दोनों ने सुलह करने का फैसला किया है और अब हम अपने रिश्ते में किसी भी बाहरी लोगों की दखल नहीं चाहती हैं.’ सोशल मीडिया पर आकृति का पोस्ट काफी वायरल हो रहा है.

ये भी पढ़ें- Entertainment . Live Updates: हॉलीवुड एक्टर RJ Mitte का निधन, AI से बनी अश्लील तस्वीरों पर भड़कीं श्रिया सरन

कौन हैं आकृति अग्रवाल? जिन्होंने 26 दिन पहले पृथ्वी शॉ से तोड़ी थी सगाई, अब फिर थामा हाथ





देश दुनियां की खबरें पाने के लिए ग्रुप से जुड़ें,

#INA #INA_NEWS #INANEWSAGENCY

Copyright Disclaimer :->/b>Under Section 107 of the Copyright Act 1976, allowance is made for “fair use” for purposes such as criticism, comment, news reporting, teaching, scholarship, and research. Fair use is a use permitted by copyright statute that might otherwise be infringing., educational or personal use tips the balance in favor of fair use.
Credit By :-This post was first published on newsnationtv.com, we have published it via RSS feed courtesy of Source link,

Back to top button