Sport : तिलक-नीतीश ने मारी विराट कोहली और हार्दिक पांड्या के खास क्लब में एंट्री, जानिए कौन सा रिकॉर्ड किया अपने नाम #INA

IND vs WI : भारत और वेस्टइंडीज के बीच खेले गए चौथे टी20 मुकाबले में तिलक वर्मा और नीतीश कुमार रेड्डी ने बल्ले के साथ शानदार पारियां खेलीं, हालांकि ये दोनों बल्लेबाज अपनी टीमों को जीत नहीं दिला पाए. लेकिन हार के बावजूद तिलक वर्मा और नीतीश कुमार रेड्डी ने एक खास क्लब में एंट्री मार ली है. उन्होंने सूर्यकुमार यादव-अक्षर पटेल और विराट कोहली-हार्दिक पांड्या जैसे स्टार खिलाड़ियों के क्लब में एंट्री कर ली है. तिलक और नीतीश ने कौन सा रिकॉर्ड अपने नाम किया और किन खिलाड़ियों को पीछे छोड़ा है, आइए जानते हैं.
हैदराबाद में खेले गए चौथे मुकाबले में वेस्टइंडीज ने पहले बैटिंग करते हुए 20 ओवर में 3 विकेट पर 247 रन बनाए. टीम इंडिया 9 विकेट गंवाकर 19.3 ओवर में सिर्फ 223 रन बना पाई और 24 रनों से मैच हार गई. इस मैच में टीम इंडिया के लिए तिलक वर्मा और नीतीश कुमार रेड्डी ने टीम इंडिया के लिए अंतिम ओवर्स में शानदार बल्लेबाजी की लेकर ये दोनों मिलकर भी अपनी टीम को जीत नहीं दिला पाए.
तिलक-नीतीश के बीच हुए 70 रनों की साझेदारी
तिलक वर्मा और नीतीश कुमार रेड्डी ने मिलकर छठवें विकेट के लिए 32 बॉल में 70 रनों की साझेदारी की. इस साझेदारी में तिलक ने 16 बॉल में 25 रन बनाए. वहीं नीतीश ने 16 बॉल में 33 रन जड़ दिए. इस साझेदारी के साथ ही इन दोनों बल्लेबाजों ने एक खास क्लब में एंट्री मार ली है. ये दोनों भारत के लिए टी20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में 6वें विकेट और उससे नीचे सबसे बड़ी यानी की सबसे ज्यादा रनों की साझेदारी करने वाले खिलाड़ियों की लिस्ट में शामिल हो गए हैं.
Fighting it out in the middle 💪
Vice-captain @TilakV9 at it 👊
Updates ▶️ https://t.co/ksuQbTW6n5#TeamIndia | #INDvWI | @mflone_ pic.twitter.com/1XOO24YxkR
— BCCI (@BCCI) October 14, 2026
तिलक-नीतीश ने दीपक-अक्षर को छोड़ा पीछे
तिलक और नीतीश की जोड़ी टी20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में भारत के लिए लिए छठे विकेट या उससे नीच खेले हुए सबसे बड़ी साझेदारी करने वाली जोड़ियों की लिस्ट में चौथे स्थान पर पहुंच गई है. इन्होंने दीपक हुड्डा और अक्षर पटेल को पीछे छोड़ दिया है, जिन्होंने इंडिया के लिए 2023 में श्रीलंका के खिलाफ 68 रनों की साझेदारी की थी.
The local boys keeping the chase on 👊@TilakV9 🤝 @NKReddy07
Updates ▶️ https://t.co/ksuQbTW6n5#TeamIndia | #INDvWI | @mflone_ pic.twitter.com/DyiJLR6Biu
— BCCI (@BCCI) October 14, 2026
इसके साथ ही तिलक वर्मा और नीतीश कुमार रेड्डी ने सूर्यकुमार यादव, विराट कोहली और हार्दिक पांड्या जैसे स्टार खिलाड़ियों के क्लब में एंट्री कर ली है. जो भारत के लिए टी20 क्रिकेट में छठवें विकेट या उससे नीचे सबसे बड़ी साझेदारी करने वाले भारतीय जोड़ी में सबसे ऊपर हैं. सूर्यकुमार यादव और अक्षर पटेल ने टीम इंडिया के लिए टी20 में छठे विकेट के लिए सबसे बड़ी साझेदारी की है, जो साल 2027 में श्रीलंका के खिलाफ आई थी.
T20I में भारत के लिए 6वें विकेट या उससे कम के लिए सबसे बड़ी साझेदारी
- 91 – सूर्यकुमार यादव, अक्षर पटेल बनाम SL, पुणे, 2023
- 87 – शिवम दुबे, हार्दिक पांड्या बनाम ENG, पुणे, 2025
- 70 – विराट कोहली, हार्दिक पांड्या बनाम ENG, अहमदाबाद, 2021
- 70 – नीतीश कुमार रेड्डी, तिलक वर्मा बनाम WI, हैदराबाद, 2026
- 68* – दीपक हुड्डा, अक्षर पटेल बनाम SL, मुंबई WS, 2023
2️⃣0️⃣-ball FIFTY 🫡@IamSanjuSamson is lighting up Hyderabad tonight 🔥
Updates ▶️ https://t.co/ksuQbTW6n5#TeamIndia | #INDvWI | @mflone_ pic.twitter.com/mcJm76yRnF
— BCCI (@BCCI) October 14, 2026
इस मुकाबले में भारत के लिए तिलक वर्मा ने 25 बॉल में 2 चौके और 3 छक्कों के साथ 43 रनों की पारी खेली. वहीं नीतीश कुमार रेड्डी ने 20 बॉल में 1 चौके और 4 छक्कों के साथ 41 रनों का योगदान दिया. टीम लिए सबसे ज्यादा रन संजू सैमसन ने बनाए. उन्होंने 23 बॉल में 6 चौके और 4 छक्कों के साथ 52 रनों की पारी खेली.
ये भी पढ़ें : श्रेयस अय्यर ने 3 गेंद शेष रहते हुए डिक्लेयर कर क्यों मान ली हार? कारण जानकर आप भी करेंगे कप्तान को सलाम
तिलक-नीतीश ने मारी विराट कोहली और हार्दिक पांड्या के खास क्लब में एंट्री, जानिए कौन सा रिकॉर्ड किया अपने नाम
देश दुनियां की खबरें पाने के लिए ग्रुप से जुड़ें,
#INA #INA_NEWS #INANEWSAGENCY
Copyright Disclaimer :->/b>Under Section 107 of the Copyright Act 1976, allowance is made for “fair use” for purposes such as criticism, comment, news reporting, teaching, scholarship, and research. Fair use is a use permitted by copyright statute that might otherwise be infringing., educational or personal use tips the balance in favor of fair use.
Credit By :-This post was first published on newsnationtv.com, we have published it via RSS feed courtesy of Source link,