Sport : तो इसलिए पड़ रहे हैं जसप्रीत बुमराह को जमकर रन, क्या IPL 2026 से पहले ही जान लिया सबने ये फॉर्मूला #INA

IPL 2026 : इंडियन प्रीमियर लीग के 19वें सीजन में भारत के तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह बेरंग नजर आए हैं. मुंबई इंडियंस की ओर से खेलते हुए वो कुछ खास नहीं कर पाए हैं. आईपीएल 2026 में उन्हें बल्लेबाजों ने जमकर पिटा है. इसके साथ ही उनके खिलाड़ी खूब चौके-छक्के भी लगे हैं. बुमराह इस सीजन न तो विकेट हासिल कर पाए और न ही रन बचा पाए. अब उनको लेकर भारत के दिग्गज बल्लेबाज वीरेंद्र सहवाग ने बड़ा बयान दिया है. 

वीरेंद्र सहवाग ने बताया है कि जसप्रीत बुमराह को कैसे खेला जा सकता है. सहवाग ने बताया कि उन्होंने जसप्रीत बुमराह को कैसे खेला. सहवाग के द्वारा बताई गई तरकीब को इस सीजन अगर सभी बल्लेबाज बुमराह के खिलाफ अपना रहे होंगे तो शायद इसी वजह से उनकी जमकर पिटाई हो रही है. वो आईपीएल 2026 में एक साधारण गेंदबाज नजर आ रहे हैं.  

वीरेंद्र सहवाग का जसप्रीत बुमराह पर बड़ा बयान

वीरेंद्र सहवाग ने कहा कि, ‘मैं दूसरे लोगों को क्यों बताऊं कि जसप्रीत बुमराह को कैसे खेलना है. वो सीख जाएंगे. यह टीवी पर आएगा और वो सीखेंगे, लेकिन जब मैंने बुमराह को खेला, तो मैं सिर्फ उनके स्लोअर वन पर फोकस कर रहा था. क्योंकि मुझे पता है कि इन-स्विंग, आउट-स्विंग, हर कोई बॉलिंग करेगा और मैं आसानी से हैंडल कर सकता हूं. लेकिन अगर मैं स्लोअर वन को जल्दी जान लेता हूं, तो मेरे पास बाउंड्री मारने के लिए बहुत समय होता है’.

उन्होंने आगे कहा कि, ‘मुझे पता है कि आउट-स्विंग इन-स्विंग आसान है. कभी-कभी आप आउट हो जाते हैं, कभी-कभी आप आउट-स्विंग इन-स्विंग पर रन बनाते हैं. लेकिन अगर आप स्लोअर वन नहीं पिक करते हैं, तो आप हर बार आउट हो जाएंगे. यह मलिंगा की तरह है अगर आप मलिंगा के खिलाफ खेल रहे हैं और उनका स्लोअर वन नहीं चुनते हैं, तो आप हर बार आउट हो जाते हैं. इसलिए अगर आप बुमराह को खेलना चाहते हैं, तो बस उनके स्लोअर वन की चिंता करें’.

जसप्रीत बुमराह का आईपीएल करियर

जसप्रीत बुमराह ने 4 अप्रैल 2013 में अपना आईपीएल डेब्यू किया था. उन्होंने रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के खिलाफ मुंबई इंडियंस की ओर से डेब्यू किया था. बुमराह तब से अब तक आईपीएल मुंबई इंडियंस के लिए खेलते हुए नजर आ रहे हैं. उन्होंने अब तक इंडियन प्रीमियर लीग में 155 मैच खेले हैं. इस दौरान उन्होंने 186 विकेट आईपीएल में चटकाए हैं. उनका बेस्ट प्रदर्शन 5/10 रहा है.

इस सीजन फ्लॉप रहे जसप्रीत बुमराह

आईपीएल 2026 में जसप्रीत बुमराह का प्रदर्शन काफी निराशाजनक रहा है. बुमराह ने इस सीजन कुल 10 मैच खेले हैं. इस दौरान उनको सिर्फ 3 विकेट मिल पाए हैं. उन्होंने इस सीजन 222 बॉल डाली है. इस दौरान उनके खिलाड़ी बल्लेबाजों ने 329 रन बनाए हैं. उनका बेस्ट प्रदर्शन 1/15 रहा है. जो बुमराह के खिलाफ काफी ज्यादा है. इस सीजन वो उम्मीद के मुताबिक प्रदर्शन नहीं कर पाए हैं.

ये भी पढ़ें : IPL 2026 में किन 7 बल्लेबाजों ने खेली है सबसे बड़ी पारी, जानिए किस भारतीय के नाम दर्ज हाईएस्ट स्कोर

तो इसलिए पड़ रहे हैं जसप्रीत बुमराह को जमकर रन, क्या IPL 2026 से पहले ही जान लिया सबने ये फॉर्मूला





देश दुनियां की खबरें पाने के लिए ग्रुप से जुड़ें,

#INA #INA_NEWS #INANEWSAGENCY

Copyright Disclaimer :->/b>Under Section 107 of the Copyright Act 1976, allowance is made for “fair use” for purposes such as criticism, comment, news reporting, teaching, scholarship, and research. Fair use is a use permitted by copyright statute that might otherwise be infringing., educational or personal use tips the balance in favor of fair use.
Credit By :-This post was first published on newsnationtv.com, we have published it via RSS feed courtesy of Source link,

Back to top button