Sport : IPL 2026: वैभव सूर्यवंशी अब क्रिस गेल के 100 छक्कों के पड़े पीछे, क्वालीफायर-2 एक और कीर्तिमान बनाने का मौका #INA

IPL 2026: इंडियन प्रीमियर लीग 2026 में 15 साल के बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी ने जितने रिकॉर्ड तोड़े हैं उतने किसी एक सीजन में शायद ही किसी खिलाड़ी ने तोड़े होंगे. बीती रात 27 मई को सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ एलिमिनेटर मैच में वैभव सूर्यवंशी ने सिर्फ 29 गेंदों पर 97 रनों की पारी खेली. वैभव आईपीएल में सबसे तेज शतक लगाने के क्रिस गेल के रिकॉर्ड तोड़ने चूक गए, लेकिन फिर भी अपनी इस पारी के दम पर इस युवा खिलाड़ी ने कई रिकॉर्ड ध्वस्त कर दिया. क्वालीफायर-2 में वैभव एक और बड़ा कीर्तिमान बना सकते हैं.
वैभव सूर्यवंशी के पास होगा क्रिस गेल का रिकॉर्ड तोड़ने का मौका
आईपीएल 2026 का क्वालीफायर-2 मैच शुक्रवार, 29 मई को गुजरात टाइटंस और राजस्थान रॉयल्स के बीच न्यू चंडीगढ़ के मुल्लांपुर के स्टेडियम में खेला जाएगा. इस मैच में वैभव सूर्यवंशी के पास क्रिस गेल का एक बड़ा रिकॉर्ड तोड़ने का मौका होगा. दरअसल वैभव आईपीएल में सबसे कम पारियों में 100 छक्का लगाने वाले बल्लेबाज बन सकते हैं और क्रिस गेल को पीछे छोड़ सकते हैं.
आईपीएल में 89 छक्के जड़ चुके हैं वैभव सूर्यवंशी
वैभव सूर्यवंशी आईपीएल में अब तक 22 मैचों की 22 पारियों में 932 रन बना चुके हैं. इस दौरान वैभव कुल 89 छक्के जड़ चुके हैं. इस सीजन ही वैभव सूर्यवंशी अब तक 65 छक्के लगा चुके हैं और एक सीजन में क्रिस गेल के सबसे ज्यादा छक्के लगाने का रिकॉर्ड तोड़ चुके हैं. ऐसे में वैभव सूर्यवंशी अब गुजरात टाइटंस के खिलाफ क्वालीफायर-2 में वैभव 12 छक्के लगाने में कामयाब हो जाते हैं तो वो क्रिस गेल का रिकॉर्ड ध्वस्त कर आईपीएल में सबसे तेज 100 छक्के पूरा करने वाले बल्लेबाज बन जाएंगे. गेल ने आईपीएल में 100 छक्के 37 पारियों में पूरे किए थे.
From the Universe Boss himself 🌎💗 pic.twitter.com/UNJR4ty2rh
— Rajasthan Royals (@rajasthanroyals) May 28, 2026
यह भी पढ़ें: ईशान किशन ने बनाया बड़ा कीर्तिमान, IPL ही नहीं…T20 क्रिकेट में किया वो कारनामा जो दुनिया का कोई बल्लेबाज नहीं कर सका
आंद्र रसेल का भी रिकॉर्ड ध्वस्त कर सकते हैं वैभव सूर्यवंशी
इतनी ही नहीं क्वालीफायर-2 में वैभव सूर्यवंशी आंद्रे रसेल का भी रिकॉर्ड तोड़ सकते हैं. दरअसल आईपीएल में आंद्रे रसेल के नाम सबसे कम गेंदों में 100 छक्के लगाने का रिकॉर्ड दर्ज है. रसेल ने 657 गेंदों में 100 छक्के पूरे किए थे. अब इस रिकॉर्ड को वैभव सूर्यवंशी ध्वस्त कर सकते हैं. वैभव अब तक 402 गेंदों पर सामना करते हुए 89 छक्के जड़ चुके हैं.
यह भी पढ़ें: IPL 2026: राजस्थान रॉयल्स के लिए खिताब जीतना हो सकता है मुश्किल, आंकड़े देख समझ जाएंगे आप
IPL 2026: वैभव सूर्यवंशी अब क्रिस गेल के 100 छक्कों के पड़े पीछे, क्वालीफायर-2 एक और कीर्तिमान बनाने का मौका
देश दुनियां की खबरें पाने के लिए ग्रुप से जुड़ें,
#INA #INA_NEWS #INANEWSAGENCY
Copyright Disclaimer :->/b>Under Section 107 of the Copyright Act 1976, allowance is made for “fair use” for purposes such as criticism, comment, news reporting, teaching, scholarship, and research. Fair use is a use permitted by copyright statute that might otherwise be infringing., educational or personal use tips the balance in favor of fair use.
Credit By :-This post was first published on newsnationtv.com, we have published it via RSS feed courtesy of Source link,









